फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   E-library inaugurated in village Khaleta

Rewari News: गांव खालेटा में ई-लाइब्रेरी का हुआ उद्घाटन

Tue, 12 Aug 2025 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 12 Aug 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
E-library inaugurated in village Khaleta
फोटो : 22गांव खालेटा में ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन करते अतिथिगण। स्रोत : ग्रामीण
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। गांव खालेटा में ग्राम पंचायत की तरफ से संचालित की गई ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन मुख्य अतिथि पंचायत समिति खोल की अध्यक्ष गोमती पवार व विशिष्ट अतिथि जिला पार्षद मीनाक्षी खोला ने की। अध्यक्षता सरपंच सुनीता देवी ने की।
इस अवसर पर मीनाक्षी खोला ने कहा कि ग्राम पंचायत द्वारा अपने ही गांव में इस तरह की आधुनिक साज सज्जा से सुशोभित, वातानुकुलीत, इंटरनेट सहित ई-लाइब्रेरी की स्थापना करना शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा देने का सराहनीय कदम है।
विज्ञापन

गांव में ई-लाइब्रेरी का शुभारंभ होने से गांव के युवाओं को बाहर दूर जाना नहीं पड़ेगा। इससे उनकी समय व धनराशि की बचत होगी। मीनाक्षी खोला ने जिला परिषद कोटे से गांव में लाखों रुपए की लागत से विकास कार्य करवाने व अपनी तरफ से लाइब्रेरी हाल में सीसीटीवी कैमरा लगवाने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गोमती पवार ने ग्रामवासियों की मांग पर राजपूत चौपाल में बड़ा टीन शेड लगवाने व परिसर को सीमेंट टाइलों से पक्का करवाने के साथ अपनी तरफ से डबल बैटरी का इनवेटर देने की घोषणा की। युवा चेतना संगठन की ओर से लाइब्रेरी में दो एयर कंडीशन प्रदान किए। मंच संचालन वरिष्ठ साहित्यकार शुभ राम शास्त्री ने अपनी रचनात्मक काव्य शैली से किया।

सरपंच सुनीता देवी द्वारा मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस समारोह में सरपंच अशोक यादव, विक्रम सिंह नंबरदार, पूर्व सरपंच शमशेर यादव, प्रदीप यादव ग्राम सचिव, सत्यरूप यादव, मुख्य अध्यापक ओम प्रकाश यादव व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed