{"_id":"6605a2b7238d5be01b04eca0","slug":"dtp-took-action-broke-6-dpcs-12-boundary-walls-and-raw-roads-rewari-news-c-198-1-rew1001-202569-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डीटीपी ने की कार्रवाई, 6 डीपीसी, 12 चारदीवारी व कच्चे रोड तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डीटीपी ने की कार्रवाई, 6 डीपीसी, 12 चारदीवारी व कच्चे रोड तोड़े
Thu, 28 Mar 2024 10:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 28 Mar 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार टीम ने बुधवार को जिला के शहरी, नियंत्रित क्षेत्र बने हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। कार्रवाई में रेवाड़ी से रामगढ़ रोड पर दो एकड़ में अवैध रूप से विकसित हो रही अवैध काॅलोनी में छह डीपीसी, 12 चारदीवारी, आरसीसी व कच्चे रोड नेटवर्क को तोड़ा गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में पुलिस बल की अगुवाई में यह कार्रवाई की गई।
जिला नगर योजनाकार मंदीप सिंह सिहाग ने लोगों से अपील की है कि वे नियंत्रित क्षेत्र, शहरी क्षेत्र में कोई भी अवैध निर्माण न करें। किसी भी प्रकार का निर्माण करने से पहले सरकार के नियमानुसार अनुमति लें। अवैध काॅलोनी काटने वाले आम जन को झूठे सब्जबाग दिखाकर खाली भूमि पर प्लाट बेच देते हैं। इससे सामान्य जनता को तब पता चलता है जब उस स्थल पर अवैध निर्माण शुरू करने पर कार्रवाई की जाती है।
उस समय जिस व्यक्ति द्वारा वह प्लाट खरीदा गया है वह अपने आपको ठगा हुआ महसूस करता है। इसलिए आम जन से बार-बार यही अपील की जाती है कि किसी भी अवैध कॉलोनी में कोई प्लाट न खरीदें, ताकि आम जन की गाढी कमाई बेकार न जाए। कोई भी व्यक्ति प्लॉट खरीदने से पहले कॉलोनी की वैधता बारे जिला नगर योजनाकार रेवाड़ी कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस को छानबीन कर सकता है।