डीसी यशेंद्र सिंह के निर्देश पर बुधवार को ड्रग कंट्रोलर की टीम ने शहर के सात मेडिकल स्टोरों की जांच की। जांच के दौारन दवाओं के 18 सैंपल लिए गए। कमियां मिलने पर सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए।
रेवाड़ी जोन के सीनियर ड्रग कंट्रोलर सुनील चौधरी ने बताया कि ड्रग कंट्रोल ऑफिसर रेवाड़ी दिनेश राणा तथा महेंद्रगढ़ के ड्रग कंट्रोल ऑफिसर हेमंत ग्रोवर की टीम ने शहर के चार निजी अस्पतालों व बस स्टैंड क्षेत्र में तीन मेडिकल स्टोर की जांच की। टीम ने वेदांत फार्मेसी, वेदांता अस्पताल, एमपीएस फार्मेसी आरबी यादव अस्पताल, सैमसन हेल्थकेयर प्रा. लिमिटेड मेट्रो अस्पताल, एचएन फार्मेसी मेट्रो अस्पताल तथा बस स्टैंड रेवाड़ी के सामने स्थित आकाश मेडिक्योर, कृपाल मेडिकोज व श्री मेडिकल स्टोर की जांच की और जांच के लिए दवाओं के 18 सैम्पल लिए।