फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Drug addiction is the root cause of crime: DSP

अपराध की जड़ नशा होता है : डीएसपी

Thu, 15 Jan 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 15 Jan 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction is the root cause of crime: DSP
रेवाड़ी। वीर भगत सिंह युवा दल के तत्वावधान में बैठक उप पुलिस अधीक्षक पवन कुमार के साथ हुई। उप पुलिस अधीक्षक पवन कुमार ने कहा कि जिले में कई प्रकार के अपराधों की जड़ नशे में पाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि अक्सर कुछ दोस्त शराब का सेवन करते हुए किसी बात पर विवाद कर लेते हैं, जिससे कभी-कभी हिंसा की घटनाएं और यहां तक कि हत्या जैसी गंभीर घटनाएं भी हो जाती हैं। इसके अलावा शराब पीकर तेज रफ्तार में वाहन चलाने से कई बार दुर्घटनाओं का भी कारण बन जाता है। उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि नशा हर प्रकार से स्वास्थ्य और सामाजिक जीवन के लिए हानिकारक है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि सामाजिक संस्थाएं पुलिस के साथ सहयोग करें, तो नशे के इन दुर्व्यसनों पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन


वीर भगत सिंह युवा दल के प्रधान दिनेश कपूर ने कहा कि उनका संगठन 30 वर्षों से युवाओं को स्कूलों, कॉलेजों और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करता रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रयास के तहत अब तक 500 से अधिक युवाओं को नशे की आदत से बचाया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed