{"_id":"681e52703ede9b6b8704b989","slug":"drains-will-be-cleaned-in-dharuhera-and-bawal-with-rs-60-lakh-tender-issued-rewari-news-c-198-1-rew1001-219211-2025-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा और बावल में 60 लाख से होगी नालों की सफाई, टेंडर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा और बावल में 60 लाख से होगी नालों की सफाई, टेंडर जारी
Sat, 10 May 2025 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 10 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 5धारूहेड़ा में नाले में जमी गंदगी। संवाद
- फोटो : 20 अप्रैल के अंक में बुंदेलखंड पेज पर प्रकाशित खबर की पीडीएफ। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या नहीं हो, इसके लिए धारूहेड़ा और बावल में 60 लाख की लागत से नालों की सफाई कराई जाएगी। इसके लिए टेंडर जारी किए गए हैं। इसके अलावा आईएमटी के आवासीय सेक्टर 2 में नालियों की मरम्मत और उन्हें कवर करने पर 12.64 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। साथ ही आईएमटी के सेक्टर-14 और 15 फेज-2 में जलनिकासी के लिए 59.23 लाख रुपये से ड्रेन पाइप लाइन बिछाई जाएगी।
धारूहेड़ा के सभी 17 वार्डों में नालियों की सफाई पर 6 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। बावल के वार्ड नंबर 1 से वार्ड 13 तक में नालियों की दशा 21.12 लाख रुपये से सुधारी जाएगी। बावल के आईएमटी में सेक्टर 2 और 3 में नालियों की सफाई पर 16 लाख रुपये खर्च होंगे। आईएमटी के सेक्टर 6 और 7 में 8.50 लाख रुपये से नालियों की सफाई कराई जाएगी। आईएमटी के आवासीय सेक्टर 2 में नालियों की मरम्मत और उन्हें कवर करने पर 12.64 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-14 और 15 फेज-2 में जलनिकासी के लिए ड्रेन पाइप लाइन बिछाई जाएगी। इस पर करीब 59.23 लाख रुपये खर्च होंगे।
बारिश के मौसम में बावल और धारूहेड़ा औद्योगिक क्षेत्र जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान कंपनी में कार्य करने वाले श्रमिकों को आने-जाने में काफी परेशानी होती है। इससे हादसा होने का भी डर बना रहता है। इसी को देखते हुए बारिश से पहले टेंडर जारी किए गए हैं, ताकि समय रहकर नालों की सफाई शुरू हो जाए।
विज्ञापन
-
रेवाड़ी शहर में 20 से अधिक नालों की होगी सफाई
रेवाड़ी शहर के नालों की सफाई के लिए नगर परिषद ने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वर्ष 61 लाख रुपये से 20 से अधिक नालों की सफाई कराई जाएगी। दिल्ली रोड, नारनौल रोड, झज्जर रोड, कालका रोड, गढ़ी बोलनी रोड, मॉडल टाउन, अग्रसेन चौक से भाड़ावस गेट, अभय सिंह चौक से राजेश पायलट चौक, हनुमान मंदिर बड़ा तालाब से अग्रसेन चौक (दाहिनी ओर) की ओर आंबेडकर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, झज्जर चौक, रेलवे चौक, नाई वाली चौक होते हुए मुख्य सर्कुलर रोड, अंबेडकर से बावल चौक (बाएं तरफ) होते हुए झज्जर चौक, रेलवे चौक, नाई वाली चौक तक नाले की सफाई होगी।
-- -- -- -- -- -- -
हर साल होती है नालों की सफाई, फिर भी होता है जलभराव
नगर परिषद और नगर पालिकाओं की ओर से हर साल लाखों खर्च कर नालों की सफाई कराई जाती है। इसके बाद भी बारिश के मौसम में जलभराव की समस्या बनी रहती है। नगर परिषद ने जुलाई 2024 में मुख्य सर्कुलर रोड, दिल्ली रोड, अग्रसर चौक से भाड़ावास गेट और पंजाबी पोटरी नाले की सफाई के लिए 36.79 लाख रुपये का टेंडर लगाया था। आज भी इन नालों की सफाई अधूरी है। कई नालों की तो कनेक्टिविटी नहीं है। नाले जगह-जगह से टूटे हैं। धारूहेड़ा और बावल में यही स्थिति देखने को मिलती है।
-
वर्जन
नालों की सफाई को लेकर नगर परिषद पूरी तरह से गंभीर है। जल्द सफाई का कार्य शुरू करवाया जाएगा। टेंडर की प्रक्रिया लगभग पूरी हो गई है। -पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
-
वार्डों में नालों की सफाई को लेकर टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर के बाद नालों की सफाई का शुरू करा दिया जाएगा।-कंवर सिंह, चेयरमैन, नगरपालिका धारूहेड़ा।