{"_id":"69b302846c2fa2ae9b0a22f9","slug":"dr-sushant-yadav-students-gajanand-and-nitin-will-receive-the-state-nss-award-rewari-news-c-198-1-rew1001-234925-2026-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डॉ. सुशांत यादव, छात्र गजानंद, नितिन को मिलेगा राज्य एनएसएस पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डॉ. सुशांत यादव, छात्र गजानंद, नितिन को मिलेगा राज्य एनएसएस पुरस्कार
विज्ञापन
डॉ. सुशांत यादव
रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के पूर्व एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. सुशांत यादव और विश्वविद्यालय के दो एनएसएस स्वयंसेवकों गजानंद और नितिन कुमार को सत्र 2023-24 के लिए स्टेट एनएसएस अवॉर्ड दिया जाएगा। उच्चतर शिक्षा निदेशालय की एनएसएस इकाई की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी की गई है।
इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर असीम मिगलानी ने सभी विजेताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि एक साथ तीन राज्यस्तरीय एनएसएस पुरस्कार प्राप्त होना विश्वविद्यालय के लिए गर्व का विषय है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने भी डॉ. सुशांत यादव और छात्र गजानंद व नितिन कुमार को शुभकामनाएं दीं।
गजानंद और नितिन कुमार विश्वविद्यालय की एनएसएस यूनिट 4 के स्वयंसेवक रहे हैं जिन्होंने एनएसएस के माध्यम से समाज सेवा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. सुशांत यादव को भी एनएसएस के माध्यम से समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।