फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Don't be tempted by the greed for profits in the stock market: SP

शेयर मार्केट में मुनाफे के लालच में न आएं : एसपी

Sat, 24 May 2025 12:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 May 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Don't be tempted by the greed for profits in the stock market: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने शेयर मार्केट में ट्रेडिंग से रातों रात अमीर बनने की चाहत रखने वालों को शेयर में पूंजी लगाने में सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि साइबर ठग मुनाफे का लालच देकर लोगों को ठक रहे हैं।
एसपी ने कहा कि ट्रेडिंग करते समय थर्ड पार्टी एंड्रायड एप का संभलकर इस्तेमाल करें, नहीं तो साइबर ठग आपकी मेहनत की कमाई को चूना लगा सकते हैं। उन्होंने कहा कि गूगल प्ले स्टोर से वेरिफाइड एप और सर्विस प्रोवाइडर के बारे में सत्यापित जांच करने उपरांत ही इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

व्हाट्सएप कॉल, अनजान लिंक, टेलीग्राम चैनल, मोबाइल कॉल पर भरोसा करना खतरनाक साबित हो सकता है । उन्होंने कहा कि आज का युवा शेयर बाजार और इक्विटी ट्रेडिंग में रातों-रात मुनाफा कमाने के सपने देखकर, डीमैट अकाउंट खोलकर शेयर ट्रेडिंग करने का प्रयास कर रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब साइबर ठग ज्यादातर अकाउंट होल्डर को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर लिंक भेज कर शेयर ट्रेडिंग करने एवं रातों-रात मुनाफा कमाने का लालच देकर झांसे में फंसा रहे हैं। इनके झांसे में नहीं आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed