फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Don't pay heed to rumours: DC

अफवाहों पर ध्यान न दें परिजन : डीसी

Tue, 01 Mar 2022 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Don't pay heed to rumours: DC
यूक्रेन में फंसे भारतीयों के परिजनों से संपर्क कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराने के अधिकारियों क? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने की कवायद चल रही है। परिजन किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। इसके लिए केंद्र और प्रदेश की सरकार संजीदा तरीके से काम कर रही है। साथ ही सरकार विदेश मंत्रालय के अधिकारियों के संपर्क में है। उधर सरकार की ओर से जिला उपायुक्तों को पत्र भेजकर हर जिले में ऐसे लोगों की सूची तैयार कराई जा रही है, जो इस वक्त यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे हुए हैं। उक्त जानकारी जिला प्रशासन की ओर से उपायुक्त यशेंद्र सिंह ने दी है। वे बुधवार को एसडीएम रेवाड़ी सिद्धार्थ दहिया, नगराधीश देवेन्द्र शर्मा, डीआरओ राजेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जिले की ऐसी सूची में 90 से अधिक युवाओं की जानकारी मिली है, जिसके आधार पर इनके परिजनों से प्रशासन लगातार संपर्क बनाए हुए है, जबकि प्रदेश भर में 1800 से अधिक युवाओं की जानकारी सामने आई है, जिनमें से अधिकांश वहां मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए गए हुए हैं। जिला रेवाड़ी में भी फरवरी से तीन-चार युवा घर लौटे आए हैं, मगर उनके साथी अभी यूक्रेन में ही फंसे हुए हैं। उपायुक्त ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध की वजह से बढ़ते तनाव को देखते हुए वहां फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को लेकर बहुत सी अफवाहें चल रही हैं, जिलावासी इन पर ध्यान न दें। मामले में केंद्र और राज्य सरकार के साथ मिलकर प्रशासन जरूरी कदम उठा रहा है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार आपरेशन गंगा चलाकर भारतीय मूल के लोगों को यूक्रेन से निकालकर लाने की बेहतर व्यवस्था कर रही है। बदलती परिस्थिति पर नजर बनाए हुए है। साथ ही राज्य में विदेश सहयोग विभाग के माध्यम से स्थापित किए गए हैं। इसके माध्यम से हरियाणा व भारतीय लोगों के लिए हेल्पलाइन +91 9212314595 (केवल व्हाट्सएप) जारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नागरिक अपने सवाल पूछ सकते हैं या फिर सहायता ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि बताया कि फोन नंबर +91 11 23012113, +91 11 23014104, +91 11 23017905 और 1800118797 (टोल फ्री) पर भी संपर्क किया जा सकता है। उधर यूक्रेन के भारतीय दूतावास में हेल्प लाइन फोन +380 997300428 +380 99730483 है।

छात्र के निधन पर हार्दिक खेद : अमित स्वामी
रेवाड़ी। यंगमैन्स एसोसिएशन आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित स्वामी ने रूस-यूक्रेन के भीषण युद्ध में यूक्रेन के कीव शहर में पढ़ रहे 21 वर्षीय छात्र नवीन शेरकप्पा की मृत्यु पर हार्दिक खेद व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की है। उन्होंने केन्द्र सरकार जल्द से जल्द भारतीय छात्रों की यूक्रेन से निकासी करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed