{"_id":"66c2654c33e86f099a0dff36","slug":"district-level-yoga-competition-from-21st-rewari-news-c-198-1-rew1001-208247-2024-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता 21 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता 21 से
Mon, 19 Aug 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 19 Aug 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता बाल भवन में 21 व 22 अगस्त को आयोजित की जाएगी। जिला योगासन संघ के कार्यालय में रविवार को हुई बैठक में प्रतियोगिता पर चर्चा की गई।
जिला योगासन खेल संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. युद्धवीर यादव ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी संपन्नानंद महाराज करेंगे। मुख्य अतिथि विधायक लक्ष्मण सिंह यादव होंगे। योगासन खेल संघ के सचिव नितिन कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में पारंपरिक योगासन, कलात्मक योगासन एकल, कलात्मक योगासन जोड़ी तथा तालबद्ध योगासन जोड़ी की प्रतियोगिता होगी। जिलास्तरीय प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। 21 अगस्त को सुबह 8 बजे से पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू होगी। इस मौके पर कोच प्रियंका, धर्मेंद्र, पवन, जगदीश प्रसाद, अनीश और अंजली उपस्थित रहीं।