Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District level science essay writing competition on 23rd

Rewari News: जिलास्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता 23 को

Mon, 20 Oct 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 20 Oct 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
District level science essay writing competition on 23rd
रेवाड़ी। जिलास्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता 23 अक्तूबर को राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी में सुबह 9:30 बजे से होगी। इसमें 90 स्कूलों के प्रतिभागी हिस्सा लेेंगे। विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता विद्यार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और शोध के प्रति रुचि बढ़ाना है। निबंध प्रतियोगिता के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की नैतिकता, अंतरिक्ष अन्वेषण के लाभ, डिजिटल गोपनीयता क्यों महत्वपूर्ण है, राष्ट्र की प्रगति में विज्ञान और प्रौद्योगिकी का योगदान, बाढ़ का प्रभाव और जटिलता विषय रखे गए हैं।
विज्ञापन

जिलास्तर पर 10 विद्यार्थियों का होगा चयन

प्रतियोगिता में कुल 90 विद्यालयों की टीमें भाग लेंगी। प्रत्येक विद्यालय से तीन-तीन विद्यार्थी चयनित किए गए हैं। इस तरह करीब 270 प्रतिभागी अपनी लेखन क्षमता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता के अंत में जिला स्तर पर दस उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा, जिन्हें राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
वर्जन:
खंड स्तर पर विजेता रहने वाली टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। विद्यालय मुखिया को भागीदारी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने के लिए विभाग की यह अच्छी योजना है।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed