{"_id":"67475eb73dc2b95bae03b3fc","slug":"district-level-advisory-committee-and-district-level-review-committee-met-rewari-news-c-198-1-rew1001-212121-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति और जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति और जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक हुई
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति और जिलास्तरीय समीक्षा समिति की बैठक बुधवार को उपायुक्त अभिषेक मीणा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के एजीएम सुरेंद्र कुमार सहित नाबार्ड व विभिन्न बैंकों के अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में विभिन्न बैंकों के ऋण-जमा अनुपात, केसीसी ऋण की उपलब्धि, शिक्षा ऋण, कृषि ऋण संबंधी उपलब्धियों, प्रधानमंत्री जनधन खाते, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम समेत कई बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कार्यों की प्रगति पर समीक्षा की। बैंक प्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजनाओं के क्रियान्वयन में अधिक तेजी लाने का निर्देश दिया गया। सभी बैंकर्स को ऋण जमा अनुपात को बढ़ाने का निर्देश दिया। साथ ही प्रधानमंत्री स्वरोजगार सजृन योजना, मुद्रा लोन, पीईएमएफएमइ संबंधित लक्ष्य को शत-प्रतिशत उपलब्धि प्राप्त करने को कहा गया। इसी प्रकार से प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना में वृद्धि दर्ज करने का निर्देश दिया गया।