फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Disabled shopkeeper honored

Rewari News: दिव्यांग दुकानदार को किया सम्मानित

Wed, 09 Apr 2025 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Apr 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Disabled shopkeeper honored
दिव्यांग दुकानदार को सम्मानित करते गणमान्य। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। गांव मूसेपुर में स्थित बाबा मीठा वाला मेला उत्सव की 50वीं वर्षगांठ पर दुकानदारों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर सभी दुकानदारों को मंदिर के पुजारी गोविंद ने तिलक लगाकर सम्मानित किया। दिव्यांग दुकानदार को सूबेदार हरि सिंह बुजुर्ग, रमेश सरपंच मूसेपुर, हरिंदर प्रधान बाबा मीठा वाला मंदिर सेवा कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सभी दुकानदारों को 200-200 रुपये देकर सम्मानित किया, सम्मान राशि वीएस यादव ने दी। सभी दुकानदारों ने सम्मान पाकर बड़ा ही गौरवान्वित महसूस किया। ललन चौहान भिवानी, लखी सिंह दिल्ली आदि दुकानदारों ने कहा कि ऐसा सम्मान हमें पहली बार प्राप्त हुआ है। सभी दुकानदार सम्मान पाकर बहुत खुश थे। बाबा मीठा वाला का मेला उत्सव 1975 में बाबा के श्रद्धालु बाबू जगमाल सिंह एवं पंच चम्पा देवी ने आरंभ किया था। इस अवसर पर रमेश सरपंच, सूबेदार हरि सिंह, हेडमास्टर हरि निवास, हरिन्द्र प्रधान, ठेकेदार रामसिंह, ठेकेदार अनिल, सुनिल, संदीप, जय सिंह एवं क्षेत्र के अनेकों दुकानदारों ने मेला की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed