{"_id":"67c74b5300a458a530098b57","slug":"disabled-people-should-get-unique-disability-id-card-made-rewari-news-c-198-1-rew1001-216041-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: यूनीक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड बनवाएं दिव्यांगजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: यूनीक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड बनवाएं दिव्यांगजन
Wed, 05 Mar 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला प्रशासन ने पेंशन का लाभ लेने वाले सभी दिव्यांगजनों को अपना यूडीआईडी कार्ड यानि यूनीक डिसेबिलिटी आईडी कार्ड बनवाने का निर्देश दिया है।
उपायुक्त अभिषेक मीणा ने बताया कि यह कार्ड दिव्यांगजन के लिए महत्ववूर्ण है। इसके बन जाने के बाद दिव्यांगजनों को दस्तावेजों की कई प्रतियां बनाने और कई दस्तावेजों को लाने, ले जाने की आवश्यकता नहीं होगी। क्योंकि कार्ड में सभी आवश्यक विवरण होंगे जिन्हें डिकोड किया जा सकता है। यूडीआईडी कार्ड भविष्य में विभिन्न योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठाने के लिए दिव्यांगजनों की पहचान, सत्यापन का एकल दस्तावेज होगा।
यूडीआईडी कार्ड ग्राम स्तर, ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर लाभार्थी की भौतिक और वित्तीय प्रगति की ट्रैकिंग को सुव्यवस्थित तरीके से करने में भी मदद करेगा। जिले में इस समय 10228 लाभार्थी है। जिनमें से 6283 के कार्ड बन चुके है। 1349 आवेदन लम्बित है। यूडीआईडी कार्ड बनवाने के लिए प्रत्येक माह के हर बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, रेवाडी में आवेदन किया जा सकता है। आवेदन के समय अपने मेंडिकल सम्बधित कागजात, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आयु का प्रमाण पत्र, आधार कार्ड साथ लेकर आएं।