फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dinesh Modi became the president of Aggarwal Vaishya Samaj youth team.

Rewari News: अग्रवाल वैश्य समाज युवा टीम के अध्यक्ष बने दिनेश मोदी

Sun, 24 May 2026 07:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 24 May 2026 07:39 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Modi became the president of Aggarwal Vaishya Samaj youth team.
दिनेश मोदी, युवा जिलाध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला और युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल ने रेवाड़ी जिला अध्यक्ष नवीन सिंघल की अनुशंसा पर जिला युवा टीम में पदाधिकारियों की घोषणा की है। दिनेश मोदी को अग्रवाल वैश्य समाज जिला रेवाड़ी युवा टीम अध्यक्ष, आयुष गुप्ता को जिला युवा टीम महासचिव और हिमांशु अग्रवाल को जिला युवा टीम कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, महिला प्रदेशाध्यक्ष सुशीला सर्राफ, युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु अग्रवाल, जिलाध्यक्ष नवीन सिंघल और संगठन के अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिलाध्यक्ष नवीन सिंघल ने कहा कि समाज के युवाओं को राजनीति में आगे बढ़कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन और राजनीतिक भागीदारी से ही समाज की आवाज को मजबूती मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष दिलीप खंडेलवाल, जिला महिला अध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, जिला महिला महासचिव यशोदा बंसल, जिला कोषाध्यक्ष प्रवीण बंसल, तेजपाल गर्ग आदि समाज के पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed