फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dinesh had set the house on fire before slitting the throats of his wife and son.

Rewari News: पत्नी, बेटे का गला रेतने से पहले दिनेश ने घर में लगाई थी आग

Thu, 17 Oct 2024 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Oct 2024 02:06 AM IST
विज्ञापन
Dinesh had set the house on fire before slitting the throats of his wife and son.
फोटो: 26रेवाड़ी। गांव श्यामनगर में घटना स्थल पर आग लगने से जला सामान। स्रोत: वीडियो ग्रैप
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कोसली। गांव श्यामनगर निवासी दिनेश ने बेटे और पत्नी का गला रेतने से पहले घर में आग लगाई थी। पत्नी और बेटे की गला रेतने के बाद दिनेश ने अपना भी गला काट लिया था। पीजीआई रोहतक में तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
श्यामनगर गांव निवासी दिनेश (38) काफी समय से तनाव में चल रहा था। इसके चलते अक्सर उसका घर में झगड़ा होता था। घरेलू कलह और तनाव के चलते 14 अक्तूबर की रात दिनेश ने घर में रखे सामान में आग लगा दी थी। पत्नी और बच्चे ने मिलकर आग बुझा दी थी। इसके बाद दिनेश ने रात में सबसे पहले अपनी पत्नी सरोज की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला किया। उसकी चीख सुनकर 16 वर्षीय लक्ष्य उठा। उसने मां को बचाने के लिए पहुंचा तो दिनेश ने लक्ष्य का भी गला रेत दिया। दोनों गिर गए। इसके बाद आरोपी दिनेश ने खुद का गला काटकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।
विज्ञापन

काफी हंगामे के बाद पास में रहने वाले दिनेश के भाई इंद्रजीत घर के अंदर पहुंतो तो तीनों खून से लथपथ पड़े हुए थे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की सहायता से तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उन्हें रोहतक पीजीआई में रेफर कर दिया गया और अभी तक इलाज जारी है। तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस दूसरे एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। कोसली पुलिस के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम की असली सच्चाई बयान दर्ज होने के बाद ही पता चल पाएगी। फिलहाल तीनों में से कोई भी बयान देने की हालत में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:

घटनाक्रम के पीछे के असली कारणों का पता लगाने में पुलिस टीम लगी हुई है। तीनों अभी बयान दर्ज कराने की स्थिति में नहीं है। बयान दर्ज होने के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।-विद्यानंद, डीएसपी, कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed