{"_id":"6866d2bd33e0c5a57d021c3a","slug":"dilapidated-nandha-majra-bhalkhi-road-is-a-problem-for-villagers-demand-for-reconstruction-rewari-news-c-198-1-rew1001-221997-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जर्जर नांधा-माजरा भालखी रोड ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पुनर्निर्माण की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जर्जर नांधा-माजरा भालखी रोड ग्रामीणों के लिए मुसीबत, पुनर्निर्माण की मांग
Fri, 04 Jul 2025 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
फोटो : 1नांधा से माजरा-भालखी मार्ग की जर्जर हालत। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। जर्जर नांधा-माजरा भाखली रोड पर जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा है। इस रोड पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। बच्चों को स्कूल जाने और तबीयत खराब होने पर बुजुर्गों को अस्पताल ले जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
नांधा रोड बलवाड़ी, मायन, खालेटा, लुहान और धवाना आदि गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-11 (रेवाड़ी-नारनौल) से जोड़ती है। बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति और भी भयावह हो जाती है।
सड़क पर जलभराव होने से गड्ढों का पता नहीं चलता जिससे दोपहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होते हैं। अशोक कुमार कौशिक, अरविंद कुमार, राजेश यादव, नरेंद्र, सरजीत ने बताया कि बरसात के समय कई बार गाड़ियां गांव के बाहर खड़ी करनी पड़ती हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि हमारे आसपास के कई गांवों की टूटी सड़कें सरकार ने दोबारा बनवा दी हैं, लेकिन नांधा गांव की सड़क की कोई सुध नहीं ली जा रही है। इससे लोगों को समस्या होती है।
ग्रामीण लोकेश खोला ने प्रशासन से अपील की है कि नांधा गांव की इस महत्वपूर्ण सड़क का शीघ्र पुनर्निर्माण किया जाए ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
-- -- -- -- -- -- -- -
जर्जर सड़क से लोगों को परेशानी होती है। इसके अलावा बाहर से कोई आता है तो गांव की छवि खराब होती है। बारिश के मौसम में सड़क पर चलना भी मुश्किल हो जाता है। हमें अपनी गाड़ियां गांव से बाहर खड़ी करनी पड़ती हैं। आसपास के गांवों की सड़कें बन चुकी हैं, लेकिन हमारे गांव की अनदेखी हो रही हैं। -इंद्र पाल शर्मा।
-- -- -- -- -- -- -
यह सड़क नांधा गांव के साथ आस-पास के कई गांवों के लिए भी महत्वपूर्ण है। लंबे समय से इस सड़क की मरम्मत की मांग हो रही है। अब प्रशासन ने सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है।-अरुण पंच
-- -- -- -- -- --
सड़क खराब होने से बच्चों को स्कूल जाने और बुजुर्गों को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत होती है। सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। प्रशासन को चाहिए कि इस काम को प्राथमिकता से पूर्ण करे और ग्रामीणों को राहत दें।-धीरज शास्त्री
-- -- -- -- --
सड़क गांवों की रीढ़ होती हैं। अच्छी सड़क होगी तो स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसे क्षेत्र अपने आप मजबूत होंगे। आसपास के दर्जनों गांवों को आने जाने में सुगमता होगी।-राजेश चौहान
वर्जन
नांधा गांव की सड़क की फाइल तैयार हो चुकी है। 4-5 दिन में टेंडर जारी कर दिया जाएगा। टेंडर होते ही कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। गांव की सड़कों को दुरुस्त करना लक्ष्य है ताकि लोगों को परेशानी न हो।-सत्येंद्र, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग।