फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   did Surya Namaskar

Rewari News: सूर्य नमस्कार कराया

Tue, 13 Jan 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 13 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
did Surya Namaskar
फोटो संख्या:64 गांव जांजड़ियावास में सूर्य नमस्कार करते ग्रामीण। स्रोत: जनसंपर्क विभाग
महेंद्रगढ़। हरियाणा योग आयोग एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को योगशाला जांजड़ियावास में सूर्य नमस्कार कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेडमास्टर ताजबीर रहे।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. शशि बाला, योग कार्डिनेटर डॉ. सतीश व डॉ. सुमन के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार कराया गया। स्वामी विवेकानंद युवाओं के प्रेरणा स्रोत हैं। स्वामी विवेकानंद ने नारा दिया कि उठो जागो तब तक रुको नहीं जब तक लक्ष्यों की प्राप्ति ना हो जाए। सभी बच्चों को स्वामी जैसा बनने का संदेश दिया। आयुष योग सहायक सुनील देवी ने उपस्थित प्रतिभागियों को संगीतमय सूर्य नमस्कार करवाया।
विज्ञापन

आयुष योग सहायक सुनील देवी ने बताया कि यह सूर्य नमस्कार अभियान पूरे हरियाणा में संचालित किया जा रहा है। आयुष विभाग, शिक्षा विभाग, खेल विभाग, पुलिस विभाग व जेल विभाग की ओर से पिछले चार वर्षों से यह अभियान 12 जनवरी से 12 फरवरी तक निरंतर चलाया जाएगा। इसके तहत हरियाणा योग आयोग विश्व के छह कीर्तिमान स्थापित कर चुका है। सुबह सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार कर स्वास्थ्य व सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया। आयुष योग सहायक सुनील देवी ने बताया कि सूर्य नमस्कार से शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी योग अभ्यास है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है व जीवन में अनुशासन आता है। सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग अभ्यास करने का संकल्प लिया व आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed