फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Diarrhea outbreak increases due to heat and heat

Rewari News: गर्मी और लू से बढ़ा डायरिया का प्रकोप़

Sat, 15 Jun 2024 01:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 15 Jun 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea outbreak increases due to heat and heat
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। तापमान बढ़ने और गर्म हवा के थपेड़ों की चपेट में आने से लोग बीमार पड़ने लगे हैं। खासतौर पर उल्टी-दस्त, पेट दर्द, चक्कर आने जैसी समस्या से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ी है। नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 350 से ज्यादा मरीज इस तरह की समस्या से पीड़ित होकर आ रहे हैं। चिकित्सक मरीजों को उपचार के साथ बचाव के लिए सतर्कता बरतने का सुझाव दे रहे हैं।
जिला नागरिक अस्पताल की ओपीडी में हर दिन 300 से 350 मरीज ऐसे ही आ रहे हैं जो उल्टी-दस्त, पेट दर्द और चक्कर आने से पीड़ित हैं । फिजिशियन डॉ. मनीष यादव ने बताया कि ऐसे मरीजों में डिहाइड्रेशन की वजह से हाथ-पैर में ऐंठन व दर्द की परेशानी होती है।
विज्ञापन

यह स्थिति पिछले तीन से चार दिनों से बनी है। बताया कि गर्मी के बढ़ने से अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। लोग उल्टी-दस्त और पानी की कमी के भी शिकार हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि घर से खाली पेट न निकलें। धूप के सीधे संपर्क में आने से बचें। अधिक तली-भुनी चीजों का प्रयोग न करें। शरीर में पानी की कमी नहीं होने पाए, इसलिए कुछ देर में तरल पदार्थ जरूर लेते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

डाॅ. यादव ने बताया कि गर्मी में पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं, समय-समय पर ओआरएस का घोल पीते रहें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बाहर का खाना खाने से बचें। गरिष्ठ भोजन न करें। तरल पेय पदार्थों का खूब सेवन करें। धूप में बाहर निकलते समय टोपी लगा ले या सिर को गमछा से ढक लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed