फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dial 112 service started in the district, 12 police stations got 24 vehicles

रेवाड़ी में डायल 112 सेवा शुरू, 12 थानों को मिलीं 24 गाड़ियां

Tue, 13 Jul 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jul 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Dial 112 service started in the district, 12 police stations got 24 vehicles
रेवाड़ी। जिले में डायल 112 अथवा इमरजेंसी रिस्पांस एंड सपोर्ट सिस्टम शुरू हो गया है। अब यदि किसी को पुलिस की तत्काल सहायता की जरूरत है तो वह सीधे 112 नंबर पर कॉल कर सकता है। मंगलवार को यह जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत पंचकूला में राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। निश्चित तौर पर डायल 112 के तहत एक ही नंबर पर आपातकालीन सुविधाएं मिलने से आम लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस सहायता लेने के लिए अब लोग यह नंबर डायल कर मदद लें। यह कॉल पंचकूला स्थित स्टेट कंट्रोल रूम से होकर सीधे तौर पर योजना को लेकर भेजी गई इनोवा गाड़ी में लगे ऑनलाइन वायरलेस पर जाएगी। इस दौरान पीड़ित जहां से बोल रहा है, उसकी लोकेशन अनुसार जो भी गाड़ी नजदीक होगी वह तुरंत मौके पर जाएगी। एसपी ने डीएसपी अमित भाटिया को उक्त प्रोजेक्ट का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन

बुधवार को डीएसपी अमित भाटिया ने पुलिस कर्मचारियों उक्त प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि तैनात पुलिसकर्मी तत्परता दिखाते हुए ड्यूटी निभाएं और लोगों की सेवा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेवाड़ी जिले में 12 थानों में दी गई दो-दो इनोवा गाड़ियां
एसपी ने बताया कि जिले में 12 थानों में दो-दो इनोवा गाड़ियां दी गई हैं। पुलिस विभाग के लिए डायल 112 प्रोजेक्ट एक क्रांतिकारी कदम है और इसके माध्यम से लोगों को आपात स्थिति में तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त होगी। जिले में इस प्रोजेक्ट के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षित कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जिले में प्रत्येक गाड़ी पर एक शिफ्ट में तीन पुलिस कर्मचारी लगाए हैं। दो शिफ्ट में पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई हैं।

कर्मचारियों को एक महीने पहले दी जा चुकी है ट्रेनिंग
एसपी ने कहा कि डायल 112 प्रोजेक्ट के तहत जिले में दो-दो इनोवा गाड़ियों सहित कुल 24 गाड़ियां दी गई हैं। इन सभी 24 इनोवा गाड़ियों में तैनात पुलिस कर्मचारियों को एक महीने पहले ही प्रशिक्षण दिलाकर इन गाड़ियों पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed