फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   dharuheda pistal truck highway

धारूहेड़ा में पिस्तोल के बल पर चालक को बंधक बनाकर ट्रक लूटकर फरार हुए बदमाश

Wed, 14 Oct 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
dharuheda pistal truck highway
दिल्ली-जयपुर हाईवे संख्या-48 पर रविवार रात को धारूहेड़ा के समीप पेट्रोल पंप के सामने ट्रक खड़ा कर सो रहे एक चालक को नकाबपोश चार बदमाशों ने हथियार के बल पर बंधक बनाकर ट्रक लूट लिया। बदमाश चालक को केएमपी पर पलवल के पास फेंककर फरार हो गए। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने शिकायत के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हिसार जिले के गांव बड़वाली ढाणी निवासी मनमोहन हिसार स्थित एसएस मूवर एवं लॉजिस्टिक्स फर्म का ट्रक चलाता है। चालक राजस्थान के अलवर जिला के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र से सामान लोड करने के लिए चला था। रविवार रात को करीब 11 बजे वह धारूहेड़ा पहुंचा। रात होने के कारण धारूहेड़ा में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के समीप ट्रक को खड़ा कर सो गया। रात करीब एक बजे तीन नकाबपोश बदमाश गाड़ी में चढ़ गए तथा पिस्तौल दिखाकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद एक बदमाश गाड़ी चलाने लगा। पलवल-मानेसर एक्सप्रेस वे पर पलवल के समीप चालक को फेंक दिया तथा ट्रक लेकर फरार हो गए। इसके बाद चालक ने फोन मांगकर पुलिस व ट्रक मालिक को सूचना दी।
विज्ञापन

हाईवे पर बढ़ रही हैं वारदात
दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बदमाशों द्वारा लूटपाट किए जाने की घटनाएं बढ़ने लगी है। पुलिस गश्त के बाद भी बदमाशों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। जबकि कसौला, धारूहेड़ा व सेक्टर 6 पुलिस थाना हाईवे पर ही स्थित है। इसके बाद भी बदमाश वाहन चालकों को बंधक बनाकर लूटपाट कर रहे हैं। पिछले तीन माह के दौरान हाईवे से वाहनों को लूटने की 8 से अधिक वारदात हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed