{"_id":"69669e1f2c620d18ce0392bc","slug":"devotees-rejoiced-at-the-cow-upliftment-cultural-festival-in-siha-rewari-news-c-198-1-fth1001-231994-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सीहा में गो उत्थान सांस्कृतिक उत्सव में झूमे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सीहा में गो उत्थान सांस्कृतिक उत्सव में झूमे श्रद्धालु
Wed, 14 Jan 2026 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 14 Jan 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सीहा में आयोजित गौ उत्थान सांस्कृतिक उत्सव का दृश्य। स्रोत: संस्था
डहीना। गांव सीहा स्थित दादूधाम बाबा रामस्वरूप आश्रम में मंगलवार को गोशाला में आयोजित गो उत्थान सांस्कृतिक उत्सव में धार्मिक गायन की धूम रही। इस कार्यक्रम में लोकगायक विकास पासोरिया ने गायन पर श्रद्धालु झूम उठे।
हुडिया धाम के महंत महामंडलेश्वर रामेश्वर दास महाराज के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सीहा आश्रम के महंत स्वामी नरोत्तम दास ने की जबकि दीपदास महाराज ने स्वागत अध्यक्ष की भूमिका निभाई। लोकगायन में गोमाता के महत्व पर आधारित रागनियां और भजन सराहे गए।
साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने बाबा रामस्वरूप महाराज का जीवन परिचय और उनके योगदान का विवरण प्रस्तुत किया। समारोह में हजारों धर्मप्रेमी श्रोताओं ने लाखों रुपये का दान दिया और गोशाला के संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे गो आह्वान अभियान को भी समर्थन दिया गया। अंत में स्वामी धर्मदास महाराज ने उपस्थित सभी संत महात्माओं और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।