फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   deputy chief minister said, there will not be a lockdown in the state

हरियाणा में नहीं लगेगा लॉकडाउन, श्रमिक बिना डरे करें काम: डिप्टी सीएम दुष्यंत

Wed, 14 Apr 2021 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:49 PM IST
विज्ञापन
deputy chief minister said, there will not be a lockdown in the state
रेवाड़ी। प्रदेश में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण और श्रमिकों के वापस लौटने के सिलसिले के बीच रेवाड़ी में बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती पर प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हरियाणा में लॉकडाउन नहीं लगेगा। ऐसे में श्रमिकों को हरियाणा छोड़कर जाने की जरूरत नहीं है, वे बेफिक्र होकर काम करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नाइट कर्फ्यू भी पड़ोसी राज्यों के आग्रह पर लगाया गया है। हरियाणा बाकी अन्य राज्यों से बेहतर स्थिति मेें है। सरकार ने कोरोना की दूसरी लहर से निपटने के लिए पूरी तैयार कर ली है। 12 बजे शुरू होने वाले कार्यक्रम से पहले ही किसान नेताओं की गिरफ्तारी के सवाल पर चौटाला ने कहा कि बाबा साहेब ने सभी को अपनी बात कहने का अधिकार दिया है, लेकिन बाधा डालने वालों के खिलाफ अब सख्ती से निपटा जाएगा। बता दें कि किसानों की ओर से विरोध की चेतावनी के चलते ही बावल के गांव झाबुआ में होने वाला कार्यक्रम एक दिन पहले रद्द करना पड़ा।
विज्ञापन

स्कूल संचालक बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बनें संवेदनशील
सरकार के आदेशों के बावजूद निजी स्कूल संचालकों की ओर से रेवाड़ी सहित पूरे प्रदेश में पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों की कक्षाएं लगाने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि भविष्य संवारने के साथ बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी संवेदनशील होने की जरूरत है। सैनिक स्कूल में एक साथ 160 बच्चों के संक्रमित मिलने के बाद आठवीं कक्षा तक के स्कूल बंद करने का फैसला लिया गया है। फैसला सभी को मानना पड़ेगा। इसमें यदि कोई कोताही बरतेगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने की अनुमति किसी को नहीं दी जा सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि गर्मी के अवकाश में इन छुट्टियों को शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम से गृहमंत्री, केंद्रीय राज्य मंत्री व सहकारिता मंत्री ने किया किनारा
बाबा साहेब की कांस्य की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में आयोजकों की ओर से डिप्टी सीएम के अलावा प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल के आने की सूचना जारी की गई थी, लेकिन कार्यक्रम में तीनों नेता नहीं पहुंचे। केंद्रीय मंत्री का संदेश कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के सामाजिक अधिकारिता राज्य मंत्री ने पढ़कर सुनाया, वहीं बनवारी लाल बावल से सीधा गुरुग्राम निकल गए। हालांकि कोसली से विधायक व दोनों पार्टी के जिलाध्यक्ष व अन्य नेता जरूर मौजूद रहे।

सामाजिक दूरी व मास्क स्लोगन तक सिमटे
प्रदेश के डिप्टी सीएम को आंबेडकर चौक पर दोपहर 12 बजे पहुंचना था, लेकिन वह करीब एक घंटे की देरी से पहुंचे। इस दौरान चौक पर करीब 200 लोग जमा हो चुके थे। प्रतिमा अनावरण के दौरान सामाजिक दूरी व मास्क केवल स्लोगन तक सिमटे नजर आए। हालांकि डिप्टी सीएम इस दौरान जरूर मास्क में दिखे, लेकिन बाकी अन्य नेताओं के चेहरे से मास्क गायब था। ऐसे में सवाल है कि जब प्रदेश के मुखियाओं के सामने ही मानकों का पालन नहीं हो रहा है तो आम आदमी पर कैसे नियम थोपे जा सकते हैं। जिनके पास मास्क थे, वह भी नाक से नीचे लटके हुए दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed