{"_id":"656a225f8fb431c43407554c","slug":"dense-fog-on-second-day-life-disrupted-rewari-news-c-198-1-rew1001-7076-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: दूसरे दिन छाया घना कोहरा, जनजीवन अस्त व्यस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: दूसरे दिन छाया घना कोहरा, जनजीवन अस्त व्यस्त
Fri, 01 Dec 2023 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 01 Dec 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
फोटो: 03 रेवाड़ी। सुबह के समय छाया घना कोहरा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिले में दूसरे दिन भी सुबह घना कोहरा रहा जिससे वाहनों की गति धीमी रही। शहर से लेकर गांव तक कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें और रोडवेज बसों पर भी असर पड़ा है।
वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को कोहरा कुछ कम रहा और दृश्यता 30 मीटर रही। इसके चलते वाहन रेंगते हुए नजर आए। वीरवार सुबह से दोपहर तक जिले में घना कोहरा बना था, करीब पौने घंटे हुए बारिश के कारण ठिठुरन बढ़ गई। रात में एक बार फिर से घना कोहरा दिखाई दिया। शुक्रवार सुबह तक सड़कों पर धुंध छाई रही। इसकी वजह से यातायात पूरी तरह प्रभावित नजर आया। मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश और कोहरे की संभावना पहले ही जता दी थी। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट हुई है।
कृषि अधिकारी संजय ने बताया कि दक्षिणी हरियाणा में इस सीजन में गेहूं और सरसों की फसल होती है। जैसे-जैसे ठंड में इजाफा हो रहा है गेहूं की फसल में काफी फायदा हो रहा है। गेहूं के बेहतर उत्पादान के लिए ठंड पड़ना जरूरी है। ठंड से सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है। किसानों को इसके लिए बचाव करना जरूरी है। वहीं, ठंड से सरसों की फसल को भी काफी फायदा होगा।
विज्ञापन
आगे और गिरेगा तापमान
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 30 नवंबर के बाद ही तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। इसके बाद धुंध और ज्यादा बढ़ सकती है। वहीं, रात के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हुई है। आने वाले दिनों में तापमान में और ज्यादा गिरावट होगी। अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।