फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dengue figure crosses 400

Rewari News: डेंगू का आंकड़ा 400 पार

Sat, 02 Dec 2023 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 02 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Dengue figure crosses 400
रेवाड़ी। जिले में डेंगू का प्रकोप जरूर थम चुका है, मगर पिछले कई वर्षों का रिकॉर्ड भी टूटा है। जिले में अब तक डेंगू के कुल 402 मरीज मिल चुके हैं। इससे पहले गत 9 वर्ष में दर्ज नहीं किए गए थे। हालांकि, अभी भी लार्वा लोगों के घरों में जरूर मिल रहा है। जिले में 30 सितंबर तक डेंगू का आंकड़ा 323 तक पहुंच गया था। 20 अक्तूबर तक आंकड़ा 370 तक पहुंच गया।
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों के अनुसार साल 2021 में 306 और 2022 में 324 डेंगू के मरीज दर्ज किए गए थे। हालांकि, अब डेंगू के मरीज तो नहीं मिल रहे हैं, मगर 402 के आंकड़े ने स्वास्थ्य विभाग को इस बार काफी चौंकाने का काम किया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कई टीमें लार्वा चेकिंग के लिए लगाई गई थी और सफल भी हुई हैं। मगर फिर भी इतनी बड़ी संख्या में मरीजों का दर्ज होना चिंता का विषय है। आने वाले समय में टीमों को बढ़ाया जाएगा और लोगों को जितना हो सके जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन


5 जुलाई को मिला था पहला केस

1 जुलाई को मानसून ने दस्तक दी थी। 5 जुलाई को जिले में डेंगू का पहला केस पाया गया। उसके बाद 19 दिन में डेंगू के 10 केस पाए गए थे। तब अधिकारियों ने दावा किया था कि इस बार डेंगू के मरीज कम दर्ज होंगे मगर ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले 9 साल में दर्ज डेंगू के मरीज

साल मरीज
2015 10
2016 10
2017 137
2018 82
2019 27
2020 39
2021 306
2022 324
2023 402

लोगों को गंदे पानी को एकत्रित नहीं होने देना चाहिए क्योंकि इससे लार्वा पनपते हैं। फिलहाल अब मौसम काफी बदल गया है। डेंगू के मरीज दर्ज नहीं किए जा रहे हैं।

-डाॅ. अशोक, डिप्टी सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed