फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demonstration against lathi charge on farmers

लाठीचार्ज के विरोध में खेड़ा बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन

Mon, 17 May 2021 10:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against lathi charge on farmers
रेवाड़ी। आंदोलनकारी किसानों ने हिसार में पुलिस द्वारा किसानों पर की लाठीचार्ज व आंसू गैस के गोले छोड़ने की घटना के विरोध में सोमवार को खेड़ा बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन किया। इसके साथ ही समूह चर्चाओं का दौर भी जारी है। वहीं धरनास्थल पर किसानों की संख्या भी बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

बता दें कि कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर पिछले 155 दिन से किसान आंदोलन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि 13 दिसंबर को दिल्ली कूच करते समय राजस्थान के किसानों को हरियाणा पुलिस ने खेड़ा बॉर्डर पर ही रोक दिया था। इसके बाद से किसानों ने यहीं धरना शुरू कर दिया था। रविवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के विरोध के दौरान हिसार में पुलिस व किसानों में झड़प हो गई थी और पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया था। इसके विरोध में खेड़ा बॉर्डर आंदोलित किसानों ने सोमवार को करीब 11 बजे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की।
विज्ञापन

किसान नेता रामकिशन महलावत, डॉ. संजय, माधव, राजाराम मील व पैमाराम आदि ने कहा कि देेश कोरोना महामारी के कारण जूझ रहा है। सरकार ने लॉकडाउन लागू किया है। सार्वजनिक कार्यक्रमों व विवाह आदि में भीड़ पर पाबंदी है, लेकिन हरियाणा के मुख्यमंत्री खुद लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं। किसान नेताओं ने कहा कि सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कोरोना महामारी के बावजूद किसानों का आंदोलन जारी है। किसान अभी भी दिल्ली के चारों ओर सीमाओं पर अपनी फसलों और नस्लों को बचाने के लिए डटे हुए हैं। किसान-संगठनों और केंद्र सरकार के बीच बीते चार महीने से कोई बातचीत नहीं हुई है। इस अंधी, बहरी व गूंगी सरकार को चेतावनी देते हैं कि वो किसानों पर दमन बंद करते हुए किसानों की मांगों को तुरंत मान लें, वर्ना इसके बहुत ही गंभीर परिणाम भाजपा-आरएसएस और उनकी सरकारों को भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। इस अवसर पर अमराराम, रणजीत राजू, तारा सिंह सिद्धू, बलवीर छिल्लर, बच्चू सिंह शाहपुर, हरफूल सिंह, कुलदीप यादव, मदन सिंह यादव, रूड सिंह महला, रघुवीर सिंह, ज्ञानी राजवीर सिंह, महावीर सिंह सरपंच, अनिल भेरा, जय सिंह जनवास, चौधरी फजलुद्दीन, कुलदीप मोहनपुर, सोनू, बाबा जैमल सिंह, बाबा सुखदेव सिंह, पृथ्वी सिंह, मौलाना दिलशाद, अमजद भाई, फजरु भाई, साजिद भाई, अब्दुल भाई, प्रहलाद मांडोता, पवन दुग्गल, नवीन नागौर, सुरेन्द्र खोखर, काला मंडार, लखवीर सिंह, बेअंत सिंह, गुरजीत सिंह, सुनील बिश्नोई, भूपेंद्र सिंह, जगमाल सिंह, राजबाला यादव व हरगोविंद सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed