{"_id":"67c748d79f3fcdd6d10e2616","slug":"demand-to-solve-the-problems-of-the-sector-rewari-news-c-198-1-rew1001-216038-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सेक्टर की समस्याएं दूर करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सेक्टर की समस्याएं दूर करने की मांग
Wed, 05 Mar 2025 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 05 Mar 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 06रेवाड़ी। समाधान शिविर में सेक्टर की समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपते रेजिडेंट्स वेलफ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। जिला सचिवालय के सामने स्थित सेक्टर एक की रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने प्रधान रविंद्र यादव के नेतृत्व में लघु सचिवालय में चल रहे समाधान शिविर में उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर समस्याएं दूर करने की मांग की।
संगठन के महासचिव निरंजन लाल गुप्ता ने बताया कि ज्ञापन में होली पार्क में सीवर ओवरफ्लो से परेशानी, सीवर चैंबर का ढक्कन न होने से हादसे की आशंका, महाराणा प्रताप चौक से सेक्टर की निर्माणाधीन सड़क के बीच में खंभे होने से हादसे की आशंका से अवगत कराया गया। शुद्ध जल की आपूर्ति करने की मांग की गई। प्रतिनिधियों ने जिला उपायुक्त को बताया कि संबंधित अधिकारियों को शिकायत देने के साथ ही सीएम विंडो पर भी शिकायत की गई है। समस्याओं के चलते सेक्टरवासी परेशान हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में एसोसिएशन के प्रधान व महासचिव के अलावा अशोक गुप्ता, शिव सिंहल तथा नारायण दास भी उपस्थित रहे।