फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand to remove the mandatory participation of 40 percent villagers in the Gram Sabha

Rewari News: ग्राम सभा में 40 फीसदी ग्रामीणों की अनिवार्य भागीदारी को हटाने की मांग

Sat, 24 Jan 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 24 Jan 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Demand to remove the mandatory participation of 40 percent villagers in the Gram Sabha
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को मांगपत्र सौंपते धारूहेड़ा सरपंच एसोसिएशन। स्रोत : एसोसिएशन
धारूहेड़ा। सरकार की ओर से ग्राम सभाओं में 40 फीसदी ग्रामीणों की अनिवार्य भागीदारी के विरोध में धारूहेड़ा सरपंच एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को संबोधित ज्ञापन विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को सौंपा। इसमें ग्राम सभा में 40 फीसदी ग्रामीणों की अनिवार्य भागीदारी के नियम को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को सौंपे मांगपत्र में सरपंचों ने बताया कि ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा करने के लिए 40 फीसदी ग्रामीणों की अनिवार्य भागीदारी सभी पंचायतों के लिए बड़ी चुनौती बन गई है।
विज्ञापन

सरपंचों ने चौकीदार से मुनादी करके तीन ग्रामसभा का आयोजन अब तक कर चुके हैं लेकिन सभी ग्रामसभा में कोरम के अनुसार लोग नहीं आने से सभी पंचायत ग्रामसभा कराने में असफल रही है। इसके चलते ग्राम पंचायत विकास कार्य के एजेंडे व विभिन्न योजना जैसे एजेंडे पारित नहीं होने के कारण विकास कार्य बाधित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के प्रधान प्रियंका कार्तिक यादव ने बताया कि गांवों में काफी संख्या में ज्यादातर लोग नौकरी-पेशा होते हैं या फिर अपने व्यवसाय में व्यस्त होने के कारण ग्राम सभा में नहीं पहुंच पाते है। परिवार का मुखिया ही ग्रामसभा में पहुंचता है।
इससे सरपंच के लिए 40 फीसदी ग्रामीणों की भागीदारी ग्रामसभा में असंभव हो चुकी है। उन्होंने मांग की कि ग्रामसभा में 40 फीसदी ग्रामीणों की अनिवार्य भागीदारी के कोरम को समाप्त करके पूर्व की तरह ग्रामसभा के कोरम को सुचारु रूप से लागू कराया जाए।

सरपंचों की मांग पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने आश्वासन दिया कि वह उनकी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष पूरी गंभीरता के साथ रखेंगे तथा उनकी इस जायज मांग को पूरा कराया जाएगा।

इस अवसर पर गांव मालाहेड़ा, आकेड़ा, मैहनियावास, रसियावास, महेश्वरी, इस्तमुरार, बखापुर, जोनियावास, पांचौर माजरी दूधा, सांपली, जोनियावास, जीतपुरा ईस्तमुरार, ईस्तमुरार, खरखड़ा समेत अनेकों गांवों के सरपंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed