{"_id":"69dd308ad18f22820806d43c","slug":"demand-to-give-5-marks-to-awardee-teachers-in-transfer-policy-rewari-news-c-198-1-rew1001-236695-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अवार्डी शिक्षकों को तबादला नीति में 5 अंक देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अवार्डी शिक्षकों को तबादला नीति में 5 अंक देने की मांग
विज्ञापन
रेवाड़ी। राज्य एवं राष्ट्रीय अवार्डी शिक्षक संघ ने हरियाणा की तबादला नीति में संशोधन करते हुए पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को 5 अतिरिक्त अंक देने की मांग उठाई है। इस संबंध में संघ ने शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर अपना पक्ष रखा है।
संघ के राज्य उपप्रधान डॉ. जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि उच्च न्यायालय के निर्देश पर सरकार द्वारा बनाई गई समिति से आग्रह किया गया है कि राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित शिक्षकों को प्राथमिकता के आधार पर अंक दिए जाएं।
वहीं संघ के राज्य प्रधान एवं नूंह के जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र शर्मा ने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी पर सुनवाई करते हुए सरकार को आवश्यक सुधार कर अगली सुनवाई में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
संघ का कहना है कि पूर्व में बनी तबादला नीति में पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को पांच अंक का प्रावधान था जिसे नई नीति में नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समय लागू नीति का हवाला देते हुए इस प्रावधान को फिर से लागू करने की मांग की है।