फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand raised for action against Transport Minister and Transport Director

परिवहन मंत्री व परिवहन निदेशक के खिलाफ कार्यवाही की उठाई मांग

Thu, 25 Nov 2021 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Demand raised for action against Transport Minister and Transport Director
रेवाड़ी। सेवा स्तंभ के जिला प्रधान भगत सिंह सांभरिया ने कहा कि परिवहन विभाग के निदेशक विरेन्द्र दहिया के द्वारा रोडवेज एससी एंप्लॉइज संघर्ष समिति ऑफ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडल को चंडीगढ़ के हरियाणा निवास पर सार्वजनिक बैठक बुलाकर जो जातीय अपमान किया है, वह अत्यंत निंदनीय कार्य है। इसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवहन मंत्री की मौजूदगी में अपने समाज के हकों की आवाज उठाने के दौरान निदेशक विरेन्द्र दहिया ने एससी समाज के प्रतिनिधियों का जो जातीय अपमान किया है वह पूरे अनुसूचित जाति समाज का अपमान किया है जिसे किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। हजरस प्रधान रमेश अहरोदिया व सेवास्तंभ के जिला महासचिव आर पी सिंह दहिया ने कहा कि हरियाणा प्रदेश का संपूर्ण अनुसूचित जाति समाज सरकार से मांग करता है कि इस तरह की दूषित मानसिकता रखने वाले अधिकारी विरेन्द्र दहिया के विरुद्ध एससी एसटी एक्ट के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया जाए तथा ऐसे अधिकारी को तुरंत बर्खास्त किया जाए।
विज्ञापन

सामाजिक संगठन सेवा स्तंब, हजरस, रोडवेज एससी एंप्लाइज संघर्ष समिति ऑफ हरियाणा, हरियाणा प्रदेश चमार महासभा रेवाड़ी, माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था आदि सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने सरकार से उचित कार्यवाही की मांग की हैं। इस अवसर पर एडवोकेट आनंद सिंह, गजराज सिंह, बलराम मावल, एचएस बिहागरा, रमेश अहरोदिया, अजीत सिंह, मोनिका मेहरा, डॉ. रघुनाथ विश्वप्रेमी, बाबूलाल, आजाद, मनोज, सूबेसिंह व आरपी मेहरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed