फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for women's woolen Kashmiri suits rises

Rewari News: महिलाओं के ऊनी कश्मीरी सूट की मांग बढ़ी

Sat, 03 Jan 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 03 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Demand for women's woolen Kashmiri suits rises
रेवाड़ी। सर्दी के मौसम में बाजार में गर्म कपड़े चुनते ग्राहक। संवाद - फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। ठंड बढ़ते ही शहर के बाजारों में महिलाओं के ऊनी सूट की मांग तेजी से बढ़ी है। सर्द हवा और गिरते तापमान के साथ ही महिलाएं अब ऐसे परिधानों की ओर रुख कर रही हैं जो उन्हें गर्माहट देने के साथ-साथ फैशनेबल लुक भी दें। महिलाएं बाजार से गर्म सूट के कपड़े लेकर अपने हिसाब से सूट सिलवा रही हैं।
विज्ञापन

इन दिनों ऊनी और खासकर कश्मीरी सूट का ट्रेंड छाया हुआ है। हर आयु वर्ग की महिलाओं में इस तरह के सूट को लेकर खासा उत्साह है। बाजारों में ऊनी सूट की कई वेरायटी उपलब्ध है। प्लेन से लेकर प्रिंटेड, कढ़ाईदार, फुल स्लीव और लॉन्ग कुर्ती स्टाइल के वूलन सूट महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। इनमें खास बात यह है कि ये सूट पहनने में हल्के होते हैं।
विज्ञापन

कश्मीरी सूट अपनी मुलायम बनावट, आकर्षक डिजाइन और बेहतर गुणवत्ता के कारण महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं। बाजार में इन कुर्तियों की कीमत 300 रुपये से शुरू होकर तीन हजार रुपये तक है। हल्की कढ़ाई और सिंपल डिजाइन वाली कुर्तियां सस्ती हैं, जबकि भारी कढ़ाई और ब्रांडेड कुर्तियां महंगी कीमत में मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
ठंड में फैशन और आराम का मेल
ब्रास मार्केट के दुकानदार विक्की ने बताया कि बाजार में रोजाना नए-नए डिजाइन की कुर्तियां आती रहती हैं, जिससे महिलाओं के पास चुनने के लिए विकल्प अधिक हैं। इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए भी महिलाएं अपने पसंदीदा रंग और डिजाइन की कुर्तियां आसानी से घर पर मंगवा सकती हैं। वहीं, दुकानदार मंजीत गुप्ता का कहना है कि महिलाएं कश्मीरी कढ़ाई वाली कुर्तियां पहनने में काफी अच्छा महसूस कर रही हैं। यह ठंड के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगती हैं। आने वाले दिनों में ऊनी कुर्तियों का क्रेज इस सीजन में और बढ़ने वाला है।



कुर्तियों के प्रकार कीमत

प्लेन ऊनी कुर्ती 300-800
प्रिंटेड ऊनी कुर्ती 600-1200
हल्की कढ़ाई ऊनी कुर्ती 1000-1800

स्ट्रेट फिट ऊनी कुर्ती 800-1500

डिजाइनर ऊनी कुर्ती 800-3000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed