{"_id":"692b35ad8450a5e1470d5491","slug":"demand-for-sherwanis-soars-during-the-wedding-season-with-shops-flooded-with-new-designs-rewari-news-c-198-1-fth1001-229648-2025-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शादी के सीजन में शेरवानी की बढ़ी मांग, दुकानों में नए डिजाइन की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शादी के सीजन में शेरवानी की बढ़ी मांग, दुकानों में नए डिजाइन की भरमार
विज्ञापन
दुकान पर सजाई गई विभिन्न प्रकार की शेरवानी। संवाद
रेवाड़ी। शादी-विवाह का मौसम शुरू होते ही बाजारों में फिर से रौनक लौट आई है। पारंपरिक परिधानों की बात करें तो इस बार दूल्हे के पहनावे में शेरवानी सबसे अधिक पसंद की जा रही है। पगड़ी की भी काफी मांग है। शहर के प्रमुख बाजारों में शेरवानी की बिक्री में तेजी देखी जा रही है जिससे कारोबारियों में उत्साह है।
पिछले साल की तुलना में इस बार विवाह सीजन की शुरुआत से ही शेरवानी खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दुकानों में रोजाना अच्छी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि युवाओं की पसंद अब सिर्फ पारंपरिक कढ़ाईदार या साधारण शेरवानी तक सीमित नहीं रही।
वे डिजाइन, कलर, फैब्रिक और फिटिंग हर बात का ध्यान रखकर ही अंतिम फैसला ले रहे हैं। गोल्डन, मैहरूम, क्रीम और नेवी ब्लू के अलावा पेस्टल शेड्स में भी ग्राहक रुचि दिखा रहे हैं। कई युवाओं ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से प्रेरित होकर अपने लिए कस्टम-मेड डिजाइन बनवाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
कई दुकानें तो एडवांस बुकिंग के आधार पर ही शेरवानी तैयार कर रही हैं। विक्रेताओं के अनुसार, कर्मचारियों को अतिरिक्त समय तक काम करना पड़ता है।
दुकानदारों को बेहतर कारोबारी की उम्मीद
दुकानदार सोनी गुप्ता, रामदास यादव, सोनू जागड़ा ने बताया कि शादी के मौसम में कपड़ों के बाजार का कारोबार कई गुना बढ़ जाता है। लड़कों की शेरवानी, साफा, पगड़ी और मैचिंग जूती की एक पूरी सीरीज तैयार की गई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट योजनाएं, कॉम्बो पैक और गिफ्ट वाउचर भी दे रहे हैं। शादी-विवाह के इस सीजन में शेरवानी की मांग में वृद्धि देखने को मिल रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में यह रौनक और बढ़ेगी और बाजार फिर से पुराने स्तर पर लौट आएगा। इस सीजन करीब 50 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। पिछले वर्ष 40 करोड़ का कारोबार हुआ था।
इस प्रकार से बाजारों में बिक रहे शेरवानी
साधारण सिल्क शेरवानी-- 4,500 – 7,500
एम्ब्रॉइडरी शेरवानी-- 8,000 – 15,000
हैवी वेलवेट शेरवानी जरी वर्क
-- 12,000 – 22,000
डिज़ाइनर शेरवानी बुटीक स्टाइल-- 18,000 –35,000
प्रीमियम ब्राइडल शेरवानी जरी-- 30,000 – 60,000
विज्ञापन
पिछले साल की तुलना में इस बार विवाह सीजन की शुरुआत से ही शेरवानी खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। दुकानों में रोजाना अच्छी संख्या में ग्राहक पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि युवाओं की पसंद अब सिर्फ पारंपरिक कढ़ाईदार या साधारण शेरवानी तक सीमित नहीं रही।
विज्ञापन
वे डिजाइन, कलर, फैब्रिक और फिटिंग हर बात का ध्यान रखकर ही अंतिम फैसला ले रहे हैं। गोल्डन, मैहरूम, क्रीम और नेवी ब्लू के अलावा पेस्टल शेड्स में भी ग्राहक रुचि दिखा रहे हैं। कई युवाओं ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज से प्रेरित होकर अपने लिए कस्टम-मेड डिजाइन बनवाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
कई दुकानें तो एडवांस बुकिंग के आधार पर ही शेरवानी तैयार कर रही हैं। विक्रेताओं के अनुसार, कर्मचारियों को अतिरिक्त समय तक काम करना पड़ता है।
दुकानदारों को बेहतर कारोबारी की उम्मीद
दुकानदार सोनी गुप्ता, रामदास यादव, सोनू जागड़ा ने बताया कि शादी के मौसम में कपड़ों के बाजार का कारोबार कई गुना बढ़ जाता है। लड़कों की शेरवानी, साफा, पगड़ी और मैचिंग जूती की एक पूरी सीरीज तैयार की गई है। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए छूट योजनाएं, कॉम्बो पैक और गिफ्ट वाउचर भी दे रहे हैं। शादी-विवाह के इस सीजन में शेरवानी की मांग में वृद्धि देखने को मिल रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि आने वाले कुछ हफ्तों में यह रौनक और बढ़ेगी और बाजार फिर से पुराने स्तर पर लौट आएगा। इस सीजन करीब 50 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है। पिछले वर्ष 40 करोड़ का कारोबार हुआ था।
इस प्रकार से बाजारों में बिक रहे शेरवानी
साधारण सिल्क शेरवानी
एम्ब्रॉइडरी शेरवानी
हैवी वेलवेट शेरवानी जरी वर्क
डिज़ाइनर शेरवानी बुटीक स्टाइल
प्रीमियम ब्राइडल शेरवानी जरी