फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Demand for separate reservation for DSC category

Rewari News: डीएससी वर्ग को अलग से आरक्षण देने की मांग

Thu, 20 Feb 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 20 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Demand for separate reservation for DSC category
फोटो : 05हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रवीद्र बलियाला को ज्ञापन देेते हुए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सेवा स्तंभ डॉ. बीआर आंबेडकर पार्क एवं लाइब्रेरी मॉडल टाउन के प्रधान भगत सिंह सांभरिया सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में हरियाणा राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. रवीद्र बलियाला को ज्ञापन सौंपा। इसमें डीएससी वर्ग को अलग से आरक्षण देने की मांग की गई। यह भी मांग की गई कि अनुसूचित जाति समाज के विद्यार्थियों के लिए प्रत्येक जिला मुख्यालय पर प्री-एग्जामिनेशन सेंटर दोबारा खोला जाना चाहिए। इनमें इस वर्ग के विद्यार्थियों को निशुल्क तैयारी करवाई जाए, ताकि इस वर्ग के सभी बच्चों का शिक्षा का स्तर बढ़ सके। इस अवसर पर सेवा स्तंभ के प्रधान भगतसिंह सांभरिया, महासचिव कांशी राम, राजकुमार, आरएस सांभरिया, बुधराम पंवार, आरपी मेहरा, लालसिंह, ईश्वर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed