{"_id":"68c30f7b33017a1a3a05ceab","slug":"demand-for-proper-compensation-for-flood-affected-areas-rewari-news-c-198-1-rew1001-225552-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए उचित मुआवजे की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए उचित मुआवजे की मांग
विज्ञापन
फोटो : 16मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते जेजेपी नेता। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। जननायक जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष चौ. विजय पंच के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिधिमंडल रेवाड़ी पहुंचा और शहर के उपमंडल कार्यालय में सीटीएम को ज्ञापन सौंपा।
यह ज्ञापन हाल ही में आई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों, दुकानदारों और ग्रामीणों को उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर सौंपा गया।
ज्ञापन में पार्टी की ओर से कहा गया कि लगातार हुई बारिश से जिले के कई गांवों और शहर के हिस्सों में व्यापक नुकसान हुआ है। किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं।
ऐसे हालात में प्रशासन की जिम्मेदारी बनती है कि वह प्रभावित लोगों की समस्याओं को तुरंत संज्ञान में ले और शीघ्रता से मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू करें।
विज्ञापन
पार्टी ने प्रशासन से यह भी आग्रह किया कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत सर्वे कराया जाए और वास्तविक नुकसान का आकलन कर राहत राशि वितरित की जाए। इससे पीड़ित परिवारों की आजीविका दोबारा पटरी पर आ सकेगी और किसान अपनी अगली फसल की तैयारी समय रहते कर पाएंगे।
इस अवसर पर भूप सिंह रसियावास प्रदेश संयुक्त सचिव, बच्चूसिंह सिंह शाहपुर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, धर्मपाल देशवाल प्रदेश कार्यकारिणी विशेष आमंत्रित सदस्य, उपेंद्र महलावत हल्का अध्यक्ष बावल, कमल मंगलेशवर प्रवक्ता, रमन यादव व अन्य मौजूद रहे।