{"_id":"694eccaef51426a7f004cc41","slug":"demand-for-approval-of-four-colonies-of-dharuhera-rewari-news-c-198-1-rew1001-231080-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारूहेड़ा की चार कॉलोनियों को मंजूरी देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारूहेड़ा की चार कॉलोनियों को मंजूरी देने की मांग
Fri, 26 Dec 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
धारूहेड़ा। नगरपालिका धारूहेड़ा के चेयरमैन कंवर सिंह ने शुक्रवार को राजस्व व शहरी विकास मंत्री विपुल गोयल से धारूहेड़ा की चार कॉलोनियों मातादीन, देव, प्रजापति और भगत सिंह कॉलोनी को मंजूरी देने का आग्रह किया। लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण की बैठक में चेयरमैन ने भिवाड़ी से आने वाले दूषित पानी के लिए बनाए गए रैंप को तोड़ने का मुद्दा उठाया। साथ ही दूषित पानी को कस्बे में आने से रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।
चेयरमैन कंवर सिंह ने मंत्री को जानकारी देते हुए कहा कि ये कॉलोनियां कस्बे के मुख्य आबादी क्षेत्र के बीच स्थित हैं और 100 प्रतिशत विकसित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि इन कॉलोनियों को अप्रूव्ड करने से नगरवासियों को सुविधाओं के साथ सुरक्षित और व्यवस्थित आवासीय सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
साथ ही कंवर सिंह ने धारूहेड़ा में हरियाणा सरकार की जमीन पर अस्पताल निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने बताया कि तत्कालीन सीएमओ एवं वर्तमान में बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने इस जमीन का निरीक्षण अस्पताल निर्माण के लिए किया था। इसके बाद डॉ. सुरेंद्र यादव, वर्तमान पीएमओ एवं पूर्व सीएमओ, ने इस संबंध में महानिदेशक स्वास्थ्य विभाग हरियाणा सरकार को पत्र भेजा था।
विज्ञापन
कंवर सिंह ने कहा कि धारूहेड़ा की बढ़ती आबादी को देखते हुए अस्पताल का निर्माण शीघ्र किया जाना चाहिए ताकि आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए परेशान नहीं होना पड़े। उन्होंने डीसी से भी अनुरोध किया कि उपरोक्त हरियाणा सरकार की जमीन की गिरदावरी को तोड़ने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।