{"_id":"cee59f07ad433531798c980449a6eaae","slug":"delhi-police-killed-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दिल्ली पुलिस के जवान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दिल्ली पुलिस के जवान की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी
Updated Sun, 07 Sep 2014 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या -8 पर गांव मालपुरा के पास रविवार को सड़क हादसे में दिल्ली पुलिस के जवान की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। जवान गुड़गांव जिले के सोहना गांव का रहने वाला था।
विज्ञापन
थाना धारूहेड़ा पुलिस ने बताया कि गुड़गांव जिले के गांव सोहना निवासी दिल्ली पुलिस के जवान सतपाल (54) पत्नी विजयलक्ष्मी के साथ रविवार को बेटी से मिलने उसकी ससुराल कार से गए थे। वह दिल्ली पुलिस के सिपाही थे। वह रविवार दोपहर को बेटी से मिलकर वापस गुड़गांव से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
हाईवे स्थित मालपुरा गांव के पास सामने से आ रही निजी सवारी बस ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार हाईवे पर पलट गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलाें को यहां के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डाक्टराें ने सतपाल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से दो घायल
हाईवे नंबर आठ पर रविवार को हीरो चौके के निकट एक ट्रक की टक्कर से अलवर के भगाना निवासी सोमबीर और रामू गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों बाइक से किसी रिश्तेदार से मिलकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।