{"_id":"697660d7986ee5bc3308a62b","slug":"decision-to-make-the-nationwide-strike-on-february-12-a-success-rewari-news-c-198-1-rew1001-232643-2026-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय
Sun, 25 Jan 2026 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 25 Jan 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
सुभाष चंद्र बोस पार्क में हड़ताल को लेकर जानकारी देते कर्मचारी। स्रोत : संगठन
रेवाड़ी। केंद्रीय श्रमिक संगठन एआईयूटीयूसी की बैठक नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में रविवार को हुई। इसमें 12 फरवरी को प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता संगठन की जिला उपाध्यक्ष व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन की जिला प्रधान तारा देवी ने की। संचालन जिला सचिव शेर सिंह मीरपुर ने किया।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि एआईयूटीयूसी से संबद्ध सभी यूनियनें 12 फरवरी की हड़ताल में भाग लेंगी। तय हुआ कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका यूनियन, भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन, आशा कार्यकर्ता यूनियन, मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन, ग्रामीण चौकीदार, ग्रामीण सफाई कर्मचारी, खेत मजदूर यूनियन सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्ता उसी दिन नेताजी सुभाष चंद्र बोस पार्क में एकत्रित होंगे और वहां से शहर में जोरदार प्रदर्शन कर हड़ताल को सफल बनाएंगे।
विज्ञापन
एआईयूटीयूसी के जिला सचिव शेर सिंह मीरपुर ने कहा कि 12 फरवरी की देशव्यापी हड़ताल मजदूर विरोधी चार लेबर कोड्स के खिलाफ होगी। उन्होंने आरोप लगाया कि इन चार श्रम संहिताओं के जरिए सरकार ने 29 पुराने श्रम कानूनों को समाप्त कर दिया है, जिससे यूनियन बनाने, मांगों के लिए आंदोलन करने और मजदूरों के अधिकारों पर अंकुश लगाया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि काम के घंटे आठ से बढ़ाकर 12 करने का प्रावधान मजदूरों के शोषण को बढ़ाएगा। उनके अनुसार ये श्रम संहिताएं पूंजीपतियों के पक्ष में और मजदूरों के खिलाफ हैं, जिससे मजदूर गुलामी जैसी स्थिति में पहुंच जाएंगे।
बैठक में भवन निर्माण कारीगर मजदूर यूनियन के जिला प्रधान अशोक कुंभावास, उपप्रधान पोप सिंह बुढपुर, राम अवतार, मिड डे मील कार्यकर्ता यूनियन की जिला नेत्री राजबाला व आशा कार्यकर्ता यूनियन की जिला सचिव संतोष यादव, उपप्रधान अनीता नैनसुखपुरा सहित एआईयूटीयूसी के जिला उपाध्यक्ष हरिओम सिंह उपस्थित रहे।