फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Death of a young man going on foot due to bike collision

बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत

Sun, 12 Dec 2021 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Death of a young man going on foot due to bike collision
रेवाड़ी। रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ रोड पर गांव सहरानवास के पास बाइक ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक बाइक सहित मौके से भाग गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत मृतक के चाचा बालावास अहीर निवासी चंद्रहांस ने बताया कि शुक्रवार रात वह तीतपुर (मसानी) से लगन कार्यक्रम में शामिल होकर गांव लौट रहा था। गांव सहारनवास के पास पीछे से आए बाइक सवार उसे क्रॉस कर आगे निकल गया तथा थोड़ा आगे चलकर पैदल जा रहे युवक को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक सवार बाइक सहित मौके से भाग गया। पास जाकर देखा तो घायल उसका भतीजा साहिल था। उसे एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रामपुरा थाना पुलिस ने मृतक के चाचा की शिकायत पर बाइक सवार युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed