फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dead body of youth missing for two days found, suspicion of murder

Rewari News: दो दिन से लापता युवक का शव मिला, हत्या की आशंका

Mon, 19 Aug 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 19 Aug 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for two days found, suspicion of murder
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। गांव खरखड़ा के पास तैयार हो रही बिल्डिंग के खाली फ्लैट में एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान धारूहेड़ा के वार्ड नंबर 5 निवासी देवेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह दो दिनों से लापता था। उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
देवेंद्र के हाथ, पैर, गर्दन और सिर पर चोट के निशान हैं। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक का शव यहां लाकर फेंका गया है। चोट के निशान से आशंका जताई जा रही है कि किसी अन्य स्थान पर उसकी हत्या करने के बाद आरोपियों ने यहां शव लाकर फेंक दिया होगा। दो दिन पहले देवेंद्र घर से लापता हुआ था। इसके बाद घर नहीं आया और उसकी आसपास तलाश भी की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। रविवार सुबह एक खाली फ्लैट में उसका शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पहचान की। धारूहेड़ा पुलिस मामले में जांच में जुट गई है।
विज्ञापन



धारुहेड़ा थाने के प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि गांव खरखड़ा के पास एक खाली फ्लैट में युवक का शव पड़े रहने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। युवक के शरीर पर चोट के निशान थे। मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed