{"_id":"6715674d4f881dd234045fb6","slug":"dead-body-of-rajasthan-policeman-found-in-rewari-fear-of-accident-rewari-news-c-198-1-rew1001-210765-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: रेवाड़ी में राजस्थान के पुलिसकर्मी का शव मिला, हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: रेवाड़ी में राजस्थान के पुलिसकर्मी का शव मिला, हादसे की आशंका
Mon, 21 Oct 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 21 Oct 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। मृतक उपेंद्र का आईडी कार्ड
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर असाही पुल के पास नाले में राजस्थान पुलिस के सिपाही का शव मिला है। सिर और पैर में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्ट्या हादसे से मौत की आशंका जताई जा रही है।
रविवार सुबह नाले में शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस को तलाशी में जेब से आई कार्ड मिला। इसमें मृतक की शिनाख्त खैरथल तिजारा (राजस्थान) के गांव मानका निवासी उपेंद्र सिंह के रूप में हुई। उपेंद्र राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल था। सूचना मिलने पर उपेंद्र का परिवार भी मौके पर पहुंचा। जिस हालत में शव नाले में मिला, उससे उपेंद्र के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई गई थी। लेकिन, जब पुलिस ने जांच शुरू की तो मामला हादसे में चोट लगने का प्रतीत हुआ।
भिवाड़ी के नौगांवा थाने में था तैनात
खैरथल तिजारा के गांव मानका निवासी उमेद सिंह ने बताया वह जमींदार का कार्य करता है। उपेंद्र उसका छोटा भाई था। उपेंद्र राजस्थान पुलिस में भिवाड़ी के नौगांवा थाने में सिपाही के पद पर कार्यरत था। उसकी दो छोटी बेटियां हैं। शनिवार को उसका भाई थाने के काम से गुरुग्राम गया था। उपेंद्र की मौत किसी अज्ञात वाहन से टकराने की वजह से होना प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
वर्जन-
-सूचना के बाद पुलिस ने शव अस्पताल में पहुंचा दिया था। साथ ही जानकारी मृतक के परिजनों को भी दे दी गई थी। मामले की जांच की जा रही है।
-शिव दर्शन, प्रभारी, थाना कसौला।