फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DC Yashendra Singh took a meeting of officers in view of the preparations for the program

सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने किया बावल का दौरा

Thu, 25 Nov 2021 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
DC Yashendra Singh took a meeting of officers in view of the preparations for the program
बावल शहरी क्षेत्र में लोगों को विकास रैली का निमंत्रण देते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल। - फोटो : Rewari
बावल। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि शुक्रवार, 26 नवंबर को बावल हल्का रेवाड़ी जिला को मिलने वाली विकास योजनाओं का केंद्र बिंदु रहेगा। ऐसे में बावल हलके के साथ ही रेवाड़ी जिला की जनता मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उत्साहित है। करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं को समर्पित शुक्रवार का दिन रेवाड़ी जिला के लिए विशेष रहेगा।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने यह बात बावल शहरी क्षेत्र में पैदल दौरा करते हुए क्षेत्रवासियों को कही। बुधवार को सहकारिता मंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बावल शहरी क्षेत्र में पहुंचकर लोगों को विकास रैली का न्यौता देते हुए रूबरू हो रहे थे। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि 26 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का बावल आगमन रेवाड़ी जिला की तकदीर व तस्वीर बदलने का काम करेगा। इस दिन मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह रेवाड़ी जिला को करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं को आमजन को समर्पित करेंगे। आधारभूूत ढांचागत विकास के साथ ही बावल क्षेत्र विकास की ओर उन्मुख है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के सात साल बेमिसाल रहे हैं और रेवाड़ी जिला में भी सरकार की ओर से दी गई विकास योजनाओं के कारण पूरे जिले की उल्लेखनीय भागीदारी रही है। उन्होंने बावल के लोगों को 26 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल व केन्द्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह के बावल में आयोजित होने वाली विकास रैली का न्यौता दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश का एक समान चहुमुखी विकास कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों के समय में बावल क्षेत्र विकास के मामले में पिछड़ा हुआ था लेकिन सीएम मनोहर लाल ने बावल क्षेत्र में अनेक विकास कार्य करवा कर इसके पिछड़ेपन को दूर करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed