{"_id":"619e883f296103053c67d7c7","slug":"dc-yashendra-singh-took-a-meeting-of-officers-in-view-of-the-preparations-for-the-program-rewari-news-rtk630806655","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी ने कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर ली अधिकारियों की बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी ने कार्यक्रम की तैयारियों के मद्देनजर ली अधिकारियों की बैठक
विज्ञापन
रेवाड़ी में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक लेते डीसी यशेंद्र सिंह।
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल शुक्रवार 26 नवंबर को बावल में करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। विकास योजनाओं के शुभारंभ के अवसर पर बावल स्थित नई सब्जी मंडी में जनसभा होगी। साथ ही शुक्रवार को संविधान दिवस को भी प्रभावी ढंग से मनाए जाने की तैयारियां प्रशासनिक स्तर पर की जा रही हैं।
आयोजन की तैयारियों के मद्देनजर डीसी यशेंद्र सिंह ने अपने कार्यालय में संबंधित विभागीय के अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि रेवाड़ी जिला के लिए शुक्रवार को मुख्यमंत्री विकास योजनाओं की सौगात देते हुए जनहित से जुड़ी योजनाओं को आमजन को समर्पित करेंगे। बैठक में एसडीएम रेवाड़ी रविंद्र यादव, एसडीएम बावल संजीव कुमार, एसडीएम कोसली होशियार सिंह, सीटीएम रोहित कुमार, एसई लोक निर्माण विभाग वीएस मलिक, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, डीडीपीओ एचपी बंसल सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
संविधान की उद्देशिका पाठन सहित मानव श्रंखला से दिया जाएगा सार्थक संदेश :
डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार, 26 नवंबर को संविधान दिवस रेवाड़ी जिला में गरिमामयी ढंग से मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि बावल में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री जिलेवासियों की उपस्थिति में संविधान दिवस के उपलक्ष्य में संविधान की उद्देशिका का पाठन करते हुए संविधान की महत्ता से अवगत कराएंगे। उन्होंने बताया कि संविधान दिवस के मद्देनजर बावल स्थित सब्जी मंडी परिसर में ही मानव शृंखला के साथ संविधान की उद्देशिका का प्रदर्शन किया जाएगा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देती साइकिल रैली को भी मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल की गरिमामयी उपस्थिति में बावल शहरी क्षेत्र में रवाना करेंगे। उन्होंने बताया कि डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से जनसभा में मौजूद लोग संविधान की उद्देशिका का पाठन करेंगे।
विज्ञापन
75 लाख फूलदार पौधे लगाने के अभियान का होगा आगाज :
डीसी यशेंद्र सिंह ने बताया कि 26 नवंबर से मुख्यमंत्री के कर कमलों से आजादी अमृत महोत्सव के तहत रेवाड़ी जिला में फूलदार पौधे लगाने की शुरूआत की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से आाजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में जिला रेवाड़ी में 75 लाख फूलदार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है और 26 नवंबर से बावल में मुख्यमंत्री द्वारा अभियान का आगाज करते हुए आगामी 25 दिसंबर सुशासन दिवस तक पौधरोपण के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा।