Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DC Abhishek Meena distributed blankets to those in need.

Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे

Wed, 14 Jan 2026 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 14 Jan 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
DC Abhishek Meena distributed blankets to those in need.
जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित करते हुए डीसी अभिषेक मीणा। पुलिस प्रवक्ता - फोटो : जेआरयूवी इंटर कॉलेज में प्री बोर्ड परीक्षा देते छात्र।
रेवाड़ी। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष और डीसी अभिषेक मीणा ने लोहड़ी और मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर मंगलवार को जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने आमजन से भी अपील की कि वे जरूरतमंदों की मदद करें और इसे अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझें। डीसी ने कहा कि लोहड़ी और मकर संक्रांति देशभर में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं। ये पर्व केवल उत्सव का माध्यम नहीं हैं, बल्कि समाज में भाईचारे और परोपकार की भावना को भी बढ़ाते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ आमजन की भागीदारी से जरूरतमंदों के जीवन में खुशहाली लाई जा सकती है। अभिषेक मीणा ने सभी से अनुरोध किया कि वे जरूरतमंदों का सहयोग करने में पीछे न हटें और इस पर्व के मौके पर सामाजिक सहयोग की परंपरा को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर नगर के विभिन्न क्षेत्र के लोगों ने भी जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed