फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Daughters attacked their stepmother with knife in Rewari

Rewari: पिता की दूसरी शादी से नाराज बेटियों ने सौतली मां पर किया हमला, गर्दन पर चाकू से किए वार, महिला गंभीर

Mon, 06 Feb 2023 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 06 Feb 2023 10:10 AM IST
सार

साधुशाह नगर निवासी नरेन्द्र की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से उसकी 2 बेटियां व एक बेटा है। एक बेटी की पास में ही शादी हो चुकी है। जबकि छोटी बेटी घर में रहती है। पांच जनवरी को ही उसने ललिता से दूसरी शादी की थी।

विज्ञापन
Daughters attacked their stepmother with knife in Rewari
Knife

विस्तार

रेवाड़ी के साधुशाह नगर में पिता द्वारा दूसरी शादी करने से नाराज बेटियों ने अपनी सौतेली मां पर चाकू से हमला कर दिया,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे शहर के ही एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, साधुशाह नगर निवासी नरेन्द्र की पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। पहली पत्नी से उसकी 2 बेटियां व एक बेटा है। एक बेटी की पास में ही शादी हो चुकी है। जबकि छोटी बेटी घर में रहती है। पांच जनवरी को नरेन्द्र ने ललिता नाम की एक महिला से दूसरी शादी कर ली।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मूलरूप से यूपी के प्रयागराज की रहने वाली ललिता रेवाड़ी में जॉब के सिलसिले से आई थी। इसी दौरान उसकी नरेन्द्र से मुलाकात हो गई। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। ललिता की माने तो शादी से पहले उसने खुद नरेन्द्र की दोनों बेटियों से रजामंदी ली थी। आरोप है कि दोनों बेटियां पिता द्वारा दूसरी शादी करने से नाराज है। रविवार को ललिता घर में काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी एक बेटी ने चाकू से ललिता की गर्दन पर वार करना शुरू कर दिया। इस दौरान वह भागने लगी तो पिता ने पकड़ लिया। गंभीर रूप से घायल हुई ललिता को तुरंत पहले ट्रॉमा सेंटर और फिर प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस को सूचना दे दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है!
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed