फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Cylinder fires, kitchen lighting accessories

सिलेंडर में आग, रसोई का सामान जला

Sat, 12 Jul 2014 12:53 AM IST
रेवाड़ी
रेवाड़ी Updated Sat, 12 Jul 2014 12:53 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव कारोली में शुक्रवार सुबह सिलेंडर में आग लगने से रसोई का सामान जल गया। हालांकि दमकल के समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया। आग बुझने के बाद गांव के लोगों ने ली राहत की सांस ली।
विज्ञापन



गांव कारोली में सुलतान शर्मा की पुत्रवधू सुमित्रा देवी शुक्रवार सुबह खाना बना रही थी। उसी दौरान रसोई में रखे गैस सिलेंडर में अचानक आग लग गई। आग लगने पर सुमित्रा ने शोर मचा दिया। इस पर आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और देखा कि रसोई में रखा सामान सिलेंडर में लगी आग की चपेट में आ गया है।
विज्ञापन


मामले की सूचना तुरंत फायर बिग्रेड कोसली को दी गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मचारियों ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान परिजनों की सांसें अटकी रहीं कि कहीं सिलेंडर न फट जाए। इसके भय से आस-पड़ोस के लोग भी अपने घरों से निकल कर सड़कों पर आकर खडे़ हो गए और पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुलतान के पुत्र राजेश ने बताया कि वह गांव में किसी काम से गए थे। तभी सूचना मिली कि घर में आग लगी है तो वह वापस आए और रसोई में जलते सिलेंडर को किसी तरह बाहर खुले में फेंक दिया। इसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी, फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने आने में डेढ़ घंटे का समय लगा दिया। इस कारण परिजनों और लोगों में भी बड़े हादसे का भय बना रहा। गांव के लोग अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करते रहे। हादसे में सुलतान की रसोई का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed