रेवाड़ी। भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) के महाप्रबंधक कार्यालय में दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता बीएसएनएल वाणिज्य क्षेत्र के महाप्रबंधक पूरन चंद द्वारा की गई।
बैठक में बीएसएनएल द्वारा सेवाओं की वर्तमान स्थिति की समीक्षा एवं उनके व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा की गई। बीएसएनएल द्वारा दी जा रही सेवाओं एवं रणनीति पर विमर्श किया गया। दूरसंचार सलाहकार समिति के सदस्य रामनिवास ने बीएसएनएल टीम को रेवाड़ी एवं महेन्द्रगढ़ जिलों में सेवाओं को बेहतर एवं सुचारू रूप से आमजन तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया। बैठक में रामनिवास, अनूप कुमार, प्रमोद कुमार, संदीप कुमार गर्ग, शैलेंद्र कुमार एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।