{"_id":"325970bd24ef2d808e51c0508ba8f813","slug":"crooks-take-atm-filled-with-19-million-transplant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 लाख से भरी एटीएम उखाड़कर ले गए बदमाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 लाख से भरी एटीएम उखाड़कर ले गए बदमाश
रेवाड़ी
Updated Mon, 18 Aug 2014 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बेखौफ बदमाश ताबड़तोड़ क्राइम कर पुलिस के लिए चैलेंज दे रहे हैं। शनिवार की रात करीब 12: 30 बजे बदमाशों का गैंग एटीएम उखाड़कर ले गए, जिसमें 19 लाख रुपये भरे थे। अचरज की बात है कि बदमाशों ने घटना को पुलिस थाने से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर अंजाम दिया। थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव खोल के बस स्टैंड पर पंजाब नेशनल बैंक का एटीएम है, जिसमें काफी दिनों से पैसे नहीं थे। 14 अगस्त को एटीएम में 19 लाख रुपये डाले थे। शनिवार देर रात बदमाशों के गैंग ने एटीएम पर धावा बोलते हुए उसके शीशे तोड़ दिए और एटीएम को ही उखाड़कर ले गए। ऐसा करने में बदमाशों को करीब एक घंटा लगा होगा, लेकिन इस दौरान किसी की नजर एटीएम पर नहीं पड़ी, जबकि एटीएम से थोड़ी ही दूरी पर कुछ मकान और 500 मीटर की दूरी पर थाना हैं। रात में करीब डेढ़ बजे के आसपास कुछ ग्रामीणों को घटना का पता चला तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
रात में ही थाना पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से मामले की जानकारी जुटाई। एटीएम में सीसीटीवी कैमरा लगा था। बदमाश उसे भी साथ ले गए। पुलिस के अनुसार एटीएम को उखाड़ने वाले बदमाशों की संख्या 8 से 10 हो सकती है। वे किसी बड़ी गाड़ी में आए होंगे। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि 14 अगस्त को एटीएम में केस डाला गया था और शनिवार की शाम में ही मशीन को चालू किया गया था।
विज्ञापन
देरी से पहुंचे बैंककर्मी
एटीएम चोरी की सूचना देने के बावजूद बैंक कर्मी रविवार दोपहर 1:30 बजे के करीब मौके पर पहुंचे और चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। उल्लेखनीय है कि एटीएम में सीसीटीवी कैमरा तो था, मगर उसका लिंक एटीएम में था, जिस कारण बदमाशों का पता लगाना पुलिस के लिए मुश्किल हो रहा है।
जल्द पकड़े जाएंगे बदमाश
थाना प्रभारी रोहताश सिंह का कहना है कि एटीएम में 19 लाख रुपये थे तथा मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है। घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को जल्दी पकड़ लिया जाएगा।
सोती रही पुलिस, काम कर गए बदमाश
यह घटना पुलिस थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर हुई। एटीएम उखाड़ने में करीब एक घंटा लगा होगा। इस घटना ने पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। घटना से साफ पता चलता है कि रात में पुलिस सोने के अलावा कुछ नहीं करती। हालांकि पुलिस के अधिकारी रात में गश्त करने का दावा करते हैं।
पुलिस पर हावी हैं बदमाश
गौरतलब है कि खंड खोल क्षेत्र में चोर और बदमाशों का गिरोह सक्रिय है, जो आए दिन कहीं न कहीं वारदातों को अंजाम दे रहा है। लेकिन पुलिस मामले दर्ज करने के सिवाय कुछ नहीं कर रही। चार दिन पूर्व खोरी बस स्टैंड स्थित एक दुकान के ताले तोड़ कर चोर वहां से सिलेंडर और अन्य सामान चोरी कर ले गए थे। वहीं सीहा बस स्टैंड पर एक बैटरी की दुकान के ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर ले गए थे। इससे पहले भी सीहा बस स्टैंड, डहीना बस स्टैंड, नांगल मूंदी बस स्टैंड, बुड़ौली बस स्टैंडों पर भी कई दुकानों के ताले टूट चुके हैं, लेकिन पुलिस अभी तक इस गिरोह का पर्दाफाश करने में नाकाम रही है।