फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   youth kidnap monor and raped

नाबालिग का अपहरण कर किया दुराचार

Sun, 08 Nov 2015 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Sun, 08 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
गांव जैतड़ावास के पास कार सवार दो युवकों ने स्कूल जा रही एक नाबालिग छात्रा को अगवा कर लिया। इसके बाद एक युवक ने उससे दुराचार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


महिला थाना पुलिस ने पीड़ित किशोरी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपहरण और दुराचार का मामला दर्ज किया है।

महिला थाने में दर्ज की गई शिकायत के अनुसार गांव में रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी निजी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार सुबह वह घर से पैदल स्कूल जा रही थी।
विज्ञापन


करीब साढ़े सात बजे कार पर सवार तीन युवकों ने किशोरी को अगवा कर लिया और वे उसे पास के एक गांव में ले गए। वहां एक ट्यूबवेल के पास संदीप नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद संदीप अपने दोनों साथियों चिंटू और कालू के साथ मौके से फरार हो गया। मामले की जांच कर रही एसआई मुनिया देवी ने बताया कि पीड़ित किशोरी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed