फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth dead after being shot in Rewari of Haryana

रेवाड़ी: कनपटी पर गोली लगने से युवक की मौत, शव के पास पड़ा मिला कट्टा, आत्महत्या की आशंका 

Mon, 21 Mar 2022 10:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Mar 2022 10:34 PM IST
सार

रेवाड़ी के नया गांव दौलतपुर-डोहकी का मामला है। पुलिस का दावा है कि युवक ने आत्महत्या की है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
Youth dead after being shot in Rewari of Haryana
मामले की जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के गांव नया गांव दौलतपुर-डोहकी के पास सोमवार शाम कनपटी पर गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि उसने खुद को गोली मारकर जान दी है। मौत कैसे हुई, यह अभी तक साफ नहीं हो सका है। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार रेवाड़ी के मोहल्ला नई बस्ती निवासी दीपक उर्फ दीपू (40) सोमवार दोपहर घर से स्कूटी लेकर निकला था। उसका मोबाइल घर पर ही रखा था। दोपहर बाद परिजनों को पता चला कि उसका शव नया गांव दौलतपुर-डोहकी के पास पड़ा है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें ः सरसों की खरीद शुरू: 6200 रुपये प्रति क्विंटल तक मिला भाव, एमएसपी है 5050
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना के बाद परिजनों के अलावा सदर पुलिस भी मौके पर पहुंची। दीपक की कनपटी पर गोली लगी हुई थी। साथ ही उसकी स्कूटी और पास में कट्टा भी पड़ा मिला है। पुलिस का दावा है कि दीपक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। सदर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि नया गांव दौलतपुर-डोहकी रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव मिला है। उसके पास में एक देसी कट्टा भी पड़ा मिला है। उसके कनपटी पर गोली लगी है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed