{"_id":"6465effddb244d40900e2658","slug":"youth-arrested-with-20-pouches-of-smack-in-rewari-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari: 20 पाउच स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा था आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Rewari: 20 पाउच स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा था आरोपी
Thu, 18 May 2023 02:59 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 18 May 2023 02:59 PM IST
सार
पुलिस की एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल टीम को बुधवार की शाम गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक युवक गांव कालाका में बजे जलघर के निकट नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। युवक वहां ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेवाड़ी में गांव कालाका स्थित जलघर के निकट से पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने एक युवक को स्मैक के साथ काबू किया है। आरोपी ने एक डिब्बी में स्मैक छुपाई हुई थी। पुलिस ने डिब्बी से 20 पाउच स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी ककी पहचान गांव मांढैया कलां निवासी राहुल उर्फ काले के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार
पुलिस की एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल टीम को बुधवार की शाम गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक युवक गांव कालाका में बजे जलघर के निकट नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। युवक वहां ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के बाद एएनसी की टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक जलघर के सामने खड़ा दिखाई दिया। टीम को देखते ही युवक खेतों की तरफ भाग गया।
विज्ञापन
मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस की टीम ने पीछा कर खेतों की तरफ भाग रहे युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गांव मांढैया निवासी राहुल उर्फ काले बताया। सूचना के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान को आरोपी से एक डिब्बी मिली, जिसमें सिल्वर पेपर के पाउच रखे हुए थे। 20 पाउस से पुलिस ने दो ग्राम 51 मिलीग्राम स्मैक बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ माडल टाउन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन