फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Youth arrested with 20 pouches of smack in Rewari

Rewari: 20 पाउच स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा था आरोपी

Thu, 18 May 2023 02:59 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 18 May 2023 02:59 PM IST
सार

पुलिस की एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल टीम को बुधवार की शाम गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक युवक गांव कालाका में बजे जलघर के निकट नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। युवक वहां ग्राहकों का इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन
Youth arrested with 20 pouches of smack in Rewari
demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेवाड़ी में गांव कालाका स्थित जलघर के निकट से पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम ने एक युवक को स्मैक के साथ काबू किया है। आरोपी ने एक डिब्बी में स्मैक छुपाई हुई थी। पुलिस ने डिब्बी से 20 पाउच स्मैक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी ककी पहचान गांव मांढैया कलां निवासी राहुल उर्फ काले के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार
पुलिस की एंटी नारकोटिक्स कंट्रोल टीम को बुधवार की शाम गश्त के दौरान सूचना मिली कि एक युवक गांव कालाका में बजे जलघर के निकट नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में खड़ा हुआ है। युवक वहां ग्राहकों का इंतजार कर रहा है। सूचना के बाद एएनसी की टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक जलघर के सामने खड़ा दिखाई दिया। टीम को देखते ही युवक खेतों की तरफ भाग गया।
विज्ञापन


मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पुलिस की टीम ने पीछा कर खेतों की तरफ भाग रहे युवक को काबू कर लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम गांव मांढैया निवासी राहुल उर्फ काले बताया। सूचना के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान को आरोपी से एक डिब्बी मिली, जिसमें सिल्वर पेपर के पाउच रखे हुए थे। 20 पाउस से पुलिस ने दो ग्राम 51 मिलीग्राम स्मैक बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ माडल टाउन थाना में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed